Bihar political Holi 2026: तेजस्वी यादव ने बेटी कात्यायनी संग खेली रंगों की होली, पुत्री के प्रेम में सरोबार नेता प्रतिपक्ष, वायरल हुआ प्यार भरा वीडियो

Bihar political Holi 2026: एक खुशनुमा लम्हे की तस्वीर सामने आई है, जहां सूबे के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी नन्हीं बेटी कात्यायनी के साथ फागुन का जश्न मनाते नजर आए।

तेजस्वी यादव ने बेटी कात्यायनी संग खेली रंगों की होली- फोटो : social Media

Bihar political Holi 2026:  बिहार में होली का खुमार इस बार सियासी फिज़ाओं तक महसूस किया जा रहा है। रंग, अबीर और गुलाल के दरमियान जब रिश्तों की मिठास घुलती है, तो हर मंज़र दिलकश हो उठता है। ऐसे ही एक खुशनुमा लम्हे की तस्वीर सामने आई है, जहां सूबे के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी नन्हीं बेटी कात्यायनी के साथ फागुन का जश्न मनाते नजर आए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में तेजस्वी यादव बेहद सादगी और अपनत्व के साथ बेटी को रंग लगाते दिख रहे हैं। कभी गोद में उठाकर दुलार करते हैं, तो कभी मुस्कुराते हुए गुलाल लगाते हैं। कात्यायनी भी मासूम अदा में रंगों से खेलती नजर आती हैं। यह नज़ारा सियासत की तल्खियों से परे एक पिता-पुत्री के मोहब्बत भरे रिश्ते को बयां करता है।

फागुन की इस मस्ती में परिवार संग बिताए गए पल खास अहमियत रखते हैं। वीडियो में घर का माहौल पूरी तरह त्योहार की रौनक से सराबोर दिख रहा है हंसी, ठिठोली और रंगों की बारिश के बीच सादगी भरा जश्न। समर्थक और चाहने वाले इस वीडियो को जमकर साझा कर रहे हैं और कमेंट्स में मुबारकबाद दे रहे हैं।

बता दें  कभी लालू प्रसाद यादव के आवास पर होली का जश्न पूरे शबाब पर हुआ करता था। 1997 से 2000 के दौर में कुर्ता फाड़ होली की धूम देशभर में चर्चा का विषय बनती थी। लेकिन चारा घोटाले के बाद परिस्थितियां बदलीं और वैसी रौनक फिर देखने को नहीं मिली।

अब वक्त का पहिया आगे बढ़ चुका है। नई पीढ़ी के साथ होली का अंदाज़ भी बदला है जहां सियासत से ज्यादा परिवार और रिश्तों की गर्मजोशी नजर आती है। तेजस्वी यादव का यह रंगीन लम्हा यही पैगाम देता है कि त्योहार केवल रंगों का नहीं, दिलों को करीब लाने का भी नाम है। फागुन की यही तो असली रूह है मोहब्बत, मुस्कान और यादगार लम्हे।

रिपोर्ट- रंजन सिंह