बिहार में चुप्पी खतरनाक और आपराधिक : दरभंगा की दरिंदगी पर सरकार को तेजस्वी ने घेरा, बिहार में बलात्कार और हत्या की घटनाओं की जारी की खौफनाक लिस्ट!
विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री और सरकार पर तीखा हमला बोला है। दरभंगा में हुई एक मासूम की नृशंस हत्या के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपराधों की लंबी सूची साझा करते हुए राज्य में अराजकता का दावा किया है।
Patna -: बिहार में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर सियासत पूरी तरह गरमा गई है। पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य की विधि व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त बताते हुए मुख्यमंत्री की चुप्पी पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन के बीच आम जनता पीस रही है।
दरभंगा की घटना ने झकझोरा
तेजस्वी यादव ने दरभंगा में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और उसकी नृशंस हत्या का जिक्र करते हुए सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पीड़ितों और गरीबों की सुनने वाला कोई नहीं है और पुलिस की कार्यशैली पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है।
अपराधों की 'ब्लैक लिस्ट' जारी की
तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया (X) पर हाल के दिनों में हुई भयावह घटनाओं की एक लंबी सूची साझा की है, जिसमें शामिल हैं:
पटना: NEET छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या।
मधेपुरा और खगड़िया: महिलाओं और 4 साल की मासूम के साथ दरिंदगी और हत्या।
बिहार के दरभंगा में 6 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म बाद नृशंस हत्या कर दी गई है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) February 8, 2026
बिहार में पीड़ितों और गरीबों की कहीं कोई सुनने वाला नहीं। पुलिस की रिकॉर्डतोड़ नाकामयाबी, कम दोष-सिद्धि दर और ज्वलंत घटनाओं पर मुख्यमंत्री की अनभिज्ञता के चलते जनता अब सड़कों पर उतर चुकी है।… pic.twitter.com/tlJPjcPBpiमुजफ्फरपुर: अपहरण के बाद महिला की हत्या और 5 साल की बच्ची से रेप।
गोपालगंज: छेड़खानी का विरोध करने पर युवती की हत्या और बच्चियों से दुष्कर्म।
एसिड अटैक: मोतिहारी में युवती पर बदमाशों द्वारा तेजाब से हमला।
गैंगरेप: मधेपुरा और छपरा में नाबालिग छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
- सरकार पर गंभीर आरोप
तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट में शासन-प्रशासन पर कई कड़े प्रहार किए। उन्होंने आरोप लगाया कि बलात्कारियों और हत्यारों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है, जिससे उनके हौसले बुलंद हैं। प्रदेश में चारों ओर अव्यवस्था और अराजकता व्याप्त है। तेजस्वी ने मुख्यमंत्री की चुप्पी को 'खतरनाक और आपराधिक' करार देते हुए कहा कि ज्वलंत घटनाओं पर उनकी अनभिज्ञता चिंताजनक है। उन्होंने दावा किया कि खुद सरकार के मंत्री भी सत्ता संपोषित अपराध को स्वीकार कर रहे हैं।
रिपोर्ट - रंजन कुमार