Patna politics - बिहार का विकास नहीं दिख रहा तो तेजस्वी को अपनी आंखो के इलाज की जरुरत, पटना में नित्यानंंद राय

Patna politics - बिहार में खराब कानून व्यवस्था और विकास कार्य पर सवाल उठानेवाले तेजस्वी यादव को नित्यानंद राय ने आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी को अपनी आंखों के इलाज की जरुरत है...

पटना पहुंचे नित्यांदन राय- फोटो : अभिजित सिंह

Patna - केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार में चुनाव आयोग मतदाता सूची पुनरीक्षण किया जा रहा है। लेकिन इसका विरोध सिर्फ वही लोग कर रहे हैं, जो बिहार के नहीं है। जो लोग वास्तविक रूप से बिहार के हैं, उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं है।

पटना पहुंचे नित्यानंद  राय ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें बिहार में विकास का काम नहीं दिखता   हो उन्हें डॉक्टर की जरुरत है। क्योंकि   दुनिया ने माना  है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व  में बिहार में विकास का नया  आयाम को छुआ है। लेकिन  विपक्ष को नजर नही  आ रहा है।

कानून व्यवस्था पर नित्यानंद  राय ने सरकार   का बचाव किया।उन्होंने कहा कि आज के समय में अपराधियो को बचाया नहीं जा रहा है। वारदात के बाद अपराधियों को पकड़ा जा रहा है। उन्हें सजा दिलाई जा रही है। उनके शासन में ऐसा नहीं था। तब  वारदात के बाद अपराधियों के छिपने के लिए एक ही ठिकाना हुआ करता था। अपराधियों को बचाया जाता था। आज पुलिस से कोई बच नहीं सकता है। 

पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर नित्यानंद राय ने कहा कि उनका बिहार से लगाव है। इसलिए जब भी वह बिहार आते हैं तो हजारों करोड़ की सौगात लेकर आते हैं।

Report - abhijit singh