Bihar News: भोरे भोरे नीतीश सरकार पर गरमाए तेजस्वी यादव, तीन भ्रष्ट इंजीनियर का खोला काला चिट्ठा, मंत्री पर लगाया गंभीर आरोप
Bihar News:
Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। विपक्ष सरकार पर हमलावर है। बीते दिन ही वोटर अधिकार यात्रा के समापन के अवसर पर पटना में विपक्षी दल ने शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित कई विपक्षी नेताओं ने बिहार सरकार को आड़े हाथ लिया। वहीं आज एक बार फिर तेजस्वी यादव ने बड़ा हमला बोला है। तेजस्वी ने सीएम नीतीश के भ्रष्ट अधिकारियों का पोल खोला है। साथ ही उन्होंने बिहार सरकार के मंत्री पर भी गंभीर आरोप लगाया है।
तीन भ्रष्ट इंजीनियर पर निशाना
तेजस्वी यादव ने सुबह सुबह ट्विट कर लिखा कि, नीतीश कुमार के खासम खास मंत्री के अधीन तीन इंजीनियर क्रमश: 𝟓𝟎𝟎, 𝟑𝟎𝟎 और 𝟏𝟎𝟎 करोड़ के मालिक निकले। एक के घर 𝟏𝟑 करोड़ 𝐂𝐚𝐬𝐡 बरामद! 𝟓𝟎𝟎 करोड़ का मालिक निकला। एक के घर के बाहर 𝟖 घंटे 𝐄𝐎𝐔 खड़ी रही तब तक उसने 𝟏𝟎 करोड़ के नोट जला दिए। पाइप और नाले जाम, 𝟖 घंटे बाद गेट खुला! फिर भी 𝐂𝐚𝐬𝐡 बरामद। 𝟏𝟎𝟎 करोड़ की प्रॉपर्टी का मालिक निकला। एक के पास 𝟑𝟎𝟎 करोड़ की प्रॉपर्टी मिली।
चरम पर भ्रष्टाचार
उन्होंने आगे कहा कि, 𝐍𝐃𝐀 सरकार जनित संस्थागत भ्रष्टाचार के ये केवल तीन छोटे से उदाहरण है। ग्लोबल टेंडरिंग कर मालामाल होने वाले मंत्री के घर मुख्यमंत्री सुबह-शाम क्या लेन-देन का हिसाब करने जाते है? 𝐂𝐌 वहाँ स्वयं सरकार और उनके अधीन विभाग द्वारा प्रमाणित-सत्यापित दुर्दांत अपराधियों और भ्रष्टाचारियों से मिलते है। थाना-ब्लॉक में व्याप्त घूसखोरी और भ्रष्टाचार की गवाही 𝟏𝟒 करोड़ बिहारी दे रहे है।
भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह हैं सीएम नीतीश
बीते दिन तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश को नैतिक भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह बताते हुए कहा था कि, यहां के इंजीनियर के घर से 100 करोड़ रुपए पकड़ा जा रहा है। साथ ही उन्होंने नीतीश सरकार को नकलची सरकार कहा। उनका कहना था कि जो हम कह रहे हैं सरकार वहीं काम कर रही है। हमने बोला पेंशन बढ़ाएंगे तो सरकार कहती है कि हम पेंशन बढ़ाएंगे। हमने कहा फ्री में बिजली देंगे तो यह सरकार कहती है कि हम भी फ्री में बिजली देंगे। उन्होंने कहा कि यह सरकार हमारी नकल कर सकती है लेकिन विजन नहीं ला सकती है।