Bihar : राजधानी पटना में बेखौफ हुए चोर, सीएम सिक्यूरिटी में तैनात जवान के घर को खंगाला

Patna : बिहार में पिछले कुछ दिनों से विधि-व्यवस्था को लेकर सवाल उठते रहे है। सूबे में बढ़ती चोरी-छिनतई की खबर आए दिन सामने आती रहती है। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है। जहां बेखौफ चोरो ने सीएम सिक्यूरिटी में तैनात जवान के घर से लाखों रुपये की संपत्ति को उड़ा डाला है। 


मामला राजधानी पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी राजधानी गैस गोदाम स्थित नीरज कॉलोनी की है जहां चोरी की इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है।


मिली जानकारी के अनुसार सीएम सिक्यूरिटी में तैनात जवान नरेंद्र कुमार सपरिवार जम्मू कटरा माता वैष्णो देवी धाम दर्शन करने गए थे। उसी दरम्यान बंद घर को निशाना बना चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया गया।


पीड़ित की माने तो 7 अप्रैल को वे सपरिवार माता वैष्णो देवी धाम दर्शन के लिए निकले। वही 15 अप्रैल को 11 :56 में शास्त्री नगर थाना क्षेत्र स्थित घर पहुंचे जहां का नजारा देख पीड़ित परिवार दंग रह गया। आनन फानन में पीड़ित सीएम   सिक्यूरिटी में तैनात जवान ने डायल 112 पर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद शास्त्री नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और FSL को बुलाया गया। 


सूत्रों की माने तो FSL की जांच से पहले पीड़ित परिवार द्वारा घर के बिखरे सामानों को टच किया है। घर में दो अलमारी को तोड़कर चोरों के द्वारा सोने चांदी के जेवरात की चोरी की गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले में पड़ताल कर रही है।