Bihar News: पटना के ज्ञान भवन में छात्रों का सैलाब, खान सर के सेशन में उमड़ी हजारों युवाओं की भीड़

Bihar News: आज की मेहनत ही कल का भविष्य है...इसी सोच के साथ राजधानी पटना के ज्ञान भवन में आज हजारों छात्रों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपने सपनों को साकार करने की दिशा में जुटे युवाओं का उत्साह था। मौका था मशहूर शिक्षक खान सर के विशेष सेशन का, जिसमें यूपीएससी, बीपीएससी, रेलवे और दरोगा जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र बड़ी संख्या में पहुंचे। 

असफलताओं से घबराए नहीं 

कार्यक्रम में छात्रों का उत्साह देखते ही बन रहा था। छात्रों ने बताया कि ऐसे मार्गदर्शन सत्र उन्हें न सिर्फ नई ऊर्जा देते हैं, बल्कि पढ़ाई के प्रति सही दिशा भी दिखाते हैं। कई छात्रों का कहना था कि खान सर की बातें उन्हें लगातार मेहनत करने और असफलताओं से घबराए बिना आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।

छात्रों का दिखा जोश 

कार्यक्रम में शामिल युवाओं का जोश यह दर्शाता है कि आज का छात्र अपने भविष्य को लेकर बेहद गंभीर और समर्पित है। कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ ये युवा बेहतर कल की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।

पटना से वंदना की रिपोर्ट