राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक में बोले परिवहन मंत्री दामोदर रावत, जनता का दिल जीतना ही सबसे बड़ी उपलब्धि

राजधानी पटना स्थित अधिवेशन भवन में मंगलवार को परिवहन विभाग की योजनाओं और प्रगति की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान मंत्री दामोदर रावत ने अधिकारियों को कई कड़े निर्देश दिए.....

परिवहन मंत्री ने की उच्चस्तरीय बैठक- फोटो : धीरज परासर

Patna : राजधानी पटना स्थित अधिवेशन भवन में मंगलवार को परिवहन विभाग की योजनाओं और प्रगति की समीक्षा के लिए एक राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। परिवहन मंत्री दामोदर रावत की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में विभागीय योजनाओं, राजस्व संग्रहण, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन निबंधन प्रमाण-पत्र, प्रवर्तन और सड़क सुरक्षा जैसे प्रमुख विषयों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई 


"जनता का दिल जीतना ही सबसे बड़ी उपलब्धि": परिवहन मंत्री का अधिकारियों को स्पष्ट संदेश

समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने कहा कि परिवहन विभाग आमजन से सीधे जुड़ा है और राज्य के प्रमुख राजस्व अर्जक विभागों में शामिल है। उन्होंने सभी जिला परिवहन पदाधिकारियों को निर्धारित राजस्व लक्ष्यों को हासिल करने, ड्राइविंग लाइसेंस व निबंधन सेवाओं का समयबद्ध निष्पादन करने तथा पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान कर जनता का विश्वास जीतने का कड़ा निर्देश दिया 


सुगम और सुरक्षित परिवहन पर जोरतकनीक और सड़क सुरक्षा को दी जा रही प्राथमिकता

परिवहन सचिव राज कुमार ने कहा कि विभाग का उद्देश्य केवल विभागीय लक्ष्यों को पूरा करना नहीं, बल्कि सेवाओं के प्रति नागरिकों के विश्वास और संतुष्टि को बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि बिहार में सुगम और सुरक्षित परिवहन की दिशा में तेजी से काम हो रहा है और सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार के लिए आधुनिक तकनीकों का समावेश किया जा रहा है 


ई-वाहन नीति-2026 और पीएम-ई बस सेवा सहित कई प्रमुख योजनाओं की हुई समीक्षा

राज्य परिवहन आयुक्त आरिफ अहसन ने एक विस्तृत प्रस्तुतिकरण (Presentation) के माध्यम से विभागीय प्रगति और जिलावार उपलब्धियों का ब्योरा रखा। बैठक में संशोधित बिहार ई-वाहन नीति-2026, मुख्यमंत्री पर्यावरण अनुकूल परिवहन रोजगार योजना, पीएम-ई बस सेवा, बस स्टॉप निर्माण, ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक, स्वचालित परीक्षण स्टेशन, वाहन स्क्रैपिंग सेंटर और डिजिटल डीएल व पंजीकरण सेवाओं की गहन समीक्षा की गई 


उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अफसरों को मिला सम्मानवरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

राजस्व संग्रहण और विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिला परिवहन पदाधिकारियों (DTO), अपर जिला परिवहन पदाधिकारियों (ADTO), मोटरयान निरीक्षकों (MVI) तथा प्रवर्तन अवर निरीक्षकों (ESI) को प्रशस्ति-पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस बैठक में BSRTC प्रशासक अतुल कुमार वर्मा, अपर सचिव प्रवीण कुमार, संयुक्त सचिव इंदु कुमारी, उप सचिव अरुणा कुमारी सहित राज्यभर के अधिकारी उपस्थित रहे 


धीरज पराशर की रिपोर्ट