Bihar News : पटना हाईकोर्ट परिसर में फिर मिले 25 जिंदा कारतूस, वकीलों और पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप, एक्टिंग चीफ जस्टिस ने सुरक्षा बढ़ाने का दिया आश्वासन

Bihar News : पटना उच्च न्यायालय के लायर्स एसोसिएशन हॉल से एक बार फिर 6.35 एमएम की 25 गोलियों (जिंदा कारतूस) का एक पैकेट बरामद होने से पूरे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : पटना हाईकोर्ट परिसर में फिर मिले 25 जिंदा कारतू
पटना हाईकोर्ट में जिंदा कारतूस - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : पटना हाईकोर्ट के लायर्स एसोसिएशन में एक बार फिर 6.35 की 25 गोलियों का एक पैकेट मिला है।गोली मिलते ही हाईकोर्ट में हड़कम्प मच गया। आनन फानन में लायर्स एसोसिएशन के वकील सदस्यों ने कोर्ट ऑफिसर को गोली मिलने की सूचना दी। इसके बाद कोतवाली थाना को गोली पाये जाने की जानकारी दी गई। पुलिस तुरंत हरकत में आई और लायर्स एसोसिएशन में पहुच गोली की अपने कब्जे में ली। उसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू की।शाम के समय पुलिस के वरीय अधिकारियों ने हाई कोर्ट पहुच मुआयना की।

दोपहर में भोजनावकाश को दौरान हाईकोर्ट के तीनों अधिवक्ता संघो के अध्यक्ष व महा सचिवों ने एक्टिंग चीफ जस्टिस सुधीर सिंह से मिल अन्य समस्याओं के साथ साथ इस घटना की भी जानकारी दी। एक्टिंग चीफ जस्टिस ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि सुरक्षा औऱ चाकचौबंद किया जायेगा। उन्होंने सुरक्षा के मुद्दे पर सहयोग करने की बात कही। 

इसके पहले भी लायर्स एसोसिएशन में ही पचास से ज्यादा गोली मिली थी। हाईकोर्ट में पांच प्रवेश द्वार है। पहली गेट से सिर्फ जज प्रवेश करते हैं। जबकि दो से पांच नम्बर की गेट से अधिवक्तागण और मुवक्किलों का प्रवेश होता हैं। लगभग सभी प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगा हुआ है। गेट नम्बर तीन के प्रवेश द्वार के समीप मुवक्किलों का बैग चेक करने के लिए बजाप्ता एक रूम बना हुआ है।

हालांकि वकीलों का बैग व अन्य सामान की कोई जांच नहीं की जाती हैं।वकील के भेष में कोई भी आसानी से बिना जांच के प्रवेश कर सकता हैं।