Bihar Politics: 'मेरे हिसाब से काम करो, वरना नौकरी छोड़ों...विजय सिन्हा का रौंद रुप ! अधिकारियों के छूटे पसीने...

Bihar Politics: काम करना है तो मेरे हिसाब से करो वरना नौकरी छोड़ दो..यह कहना है विजय सिन्हा का। विजय सिन्हा का जनसंवाद के दौरान रौंद रुप देखने को मिला। उन्होंने अधिकारियों को अल्टीमेटम दे दिया।

विजय सिन्हा का रौंद रुप!- फोटो : News4nation

Bihar Politics: बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय सिन्हा ने सोमवार को अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि अधिकारियों को काम करने है तो उनके हिसाब से काम करना होगा। वरना वो नौकरी छोड़ दें। विजय सिन्हा ने अधिकारियों को कहा कि, अगर वो उनके हिसाब से काम नहीं कर सकते हैं तो फिर VRS (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना) ले लें और घर बैठें। यानि साफ लहजे में विजय सिन्हा ने कहा है कि यदि काम उनके हिसाब से नहीं होगा तो अधिकारी अपना नौकरी छोड़कर घर जाएं। 

मेरे हिसाब से काम करो वरना...

दरअसल, भागलपुर में जन संवाद के दौरान विजय सिन्हा ने अधिकारियों को अल्टीमेटम दे दिया है। विजय सिन्हा ने कहा कि,"मेरा हिसाब से काम करो। अगर मेरे हिसाब से काम नहीं कर सकते तो VRS ले लो।" विजय सिन्हा के इस आदेश से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। विजय सिन्हा का यह अल्टीमेटम अब तक की सबसे बड़ी चेतावनी है। विजय सिन्हा ने साफ कर दिया है कि वो अब किसी भी प्रकार की लापरवाही और मनमानी बर्दाश्त नहीं करेंगे। 

अधिकारियों में हड़कंप 

विजय सिन्हा ने अधिकारियों को चेतावनी दी है। साथ ही सलाह दी है कि अगर उन्हें नौकरी में बने रहना है तो उनके हिसाब से काम करें। विजय सिन्हा लगातार दावा कर रहे हैं कि अब विभाग में किसी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा। अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ साथ उन्होंने दलालों को भी सख्त चेतावनी दी है। विजय सिन्हा की कार्रवाई से अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। 

विजय सिन्हा की चेतावनी

विजय सिन्हा लगातार अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दे रहे हैं। भूमि विवाद के मामलों में कमी लाने के लिए प्रयासरत हैं। वहीं अब विजय सिन्हा रौंद रुप में भी दिखाई दे रहे हैं। विजय सिन्हा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में सुधार लाने की तमाम कोशिशें कर रहे हैं। विजय सिन्हा ने इस दौरान आम जनों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि, वो राजस्व विभाग की खामियों को दूर कर एक नई कहानी लिखेंगे।