Bihar Politics: राजस्व विभाग में नई कहानी लिखेंगे विजय सिन्हा, खामियों को बताया बीती बात...जन संवाद के दौरान अचानक गाने लगे गानें...
Bihar Politics: बिहार के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय सिन्हा ने राजस्व विभाग को नई ऊंजाइयों तक पहुंचाने का दावा किया है। उन्होंने गाना गाते हुए लोगों को विश्वास दिलाने की कोशिश की है। खामियों को बीते दिनों की बातें कह द
Bihar Politics: बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय सिन्हा इन दिनों एक्शन मोड में हैं। विजय सिन्हा राजस्व विभाग की खामियों को दूर करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में विजय सिन्हा ने जन संवाद के दौरान अचानक गाना गाकर आम लोगों का विश्वास जीतने की कोशिश की है।
अचानक गाना गाने लगे विजय सिन्हा
दरअसल, भागलपुर में विजय सिन्हा जनसंवाद कर रहे हैं। इस दौरान राजस्व विभाग की खामियों को लेकर बहुत सारी शिकायतें मिल रही है। शिकायतों को विजय सिन्हा सुन रहे हैं और उसका तत्काल समाधान भी कर रहे हैं। इस दौरान अचानक विजय सिन्हा आम जन को विश्वास दिलाने के लिए गाना गाने लगे। विजय सिन्हा ने गुनगुनाते हुए कहा कि, छोड़ों कल की बातें, कल की बात पुरानी। नए दौर में लिखेंगे मिलकर नई कहानी।
विजय सिन्हा का साफ संदेश
बता दें कि, विजय सिन्हा ने आम जन को शांत कराते हुए कहा है कि अब कल की बातों को छोड़ दीजिए। अब हमलोग मिलकर नए दौर में नई कहानी को लिखेंगे। मतलब साफ है विजय सिन्हा भी अपने विभाग की खामियों को समझ रहे हैं और उसे दूर करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। विजय सिन्हा ने साफ कर दिया है कि वो विभाग में किसी भी प्रकार की खामी, लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विजय सिन्हा की चेतावनी
इस दौरान विजय सिन्हा ने विभाग में शामिल दलालों को भी सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि उनका विभाग दलालों से भरा पड़ा है। उनके विभाग यानी राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में दलालों की संख्या बढ़ गई है। दलालों ने विभाग में कब्जा कर रखा है। विजय सिन्हा ने उन सभी दलालों को चेतावनी भी दे दी है। विजय सिन्हा ने साफ और कड़े शब्दों में कहा है कि वो उन दलालों का सफाया करने आए हैं। विजय सिन्हा ने अपने विभाग के सभी अधिकारियों को चेतावनी दी है। उन्होंने अधिकारियों को संभलने कर और ईमानदारी से काम करने की सलाह दी है।