Bihar News: पटना में दो पक्षों में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे, पत्थरबाजी में दो की हालत गंभीर

Bihar News: पटना सिटी से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। दोनों पक्षों में जमकर ईंट- पत्थर और लाठी-डंडे चले।

दो पक्षों में हिंसक झड़प- फोटो : News4nation

Bihar News:  बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी एक के बाद एक अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना सिटी का है। जहां दो पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई और लाठी-डंडे भी चले। इस घटना में दो लोगों की घायल होने की सूचना मिल रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस हालात को काबू कर रही है। 

दो पक्षों में हिंसक झड़प 

दरअसल, पूरा मामला पटना सिटी के दीदारगंज थाना क्षेत्र के हीरानंदपुर गांव का है। जहां मंगलवार को दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प का रुप ले लिया। दोनों ओर से ईंट–पत्थर चलने लगे और जमकर लाठी-डंडे भी बरसाई गई। जिसमें दो लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष से एक एक व्यक्ति घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। 

मौके पर पहुंची पुलिस 

जानकारी के अनुसार झगड़ा राजबल्लभ सिंह और विश्वनाथ के पक्षों के बीच हुआ। जो पुराने विवाद का ही हिस्सा बताया जा रहा है। विवाद बढ़ते ही दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। लाठी डंडे भी चले। जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। वहीं सूचना मिलते ही दीदारगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ भी जारी है।

पटना से रजनीश की रिपोर्ट