बिहार के विकास के लिए घरों से निकले वोटर, 5 बजे तक 60 फीसदी का आंकड़ा पार, 2015-2020 का वोटिंग रिकॉर्ड टूटा
बिहार के विकास के लिए जनता ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। पहले चरण के 121 सीटों पर हो रही वोटिंग में नया रिकार्ड बन गया है। वोटरों ने 2020 के वोटिंग परसेंट का आंकड़ा पार कर लिया है।
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी है। 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। सुबह से ही कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं। जनता लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार शाम 5 बजे तक 60.13 फीसदी मतदान हुआ है। जबकि 2020 के विधानसभा चुनाव में 51.66 परसेंट वोटिंग हुई थी। ऐसे में 8.47 परसेंट ज्यादा वोटिंग हुई है। वहीं कई स्थानों पर अभी वोटिंग जारी है। ऐसे में यह आंकड़ा आसानी से 65 परसेंट के पार जा सकता है। जो कि बिहार चुनाव के लिए नया रिकॉर्ड है।
बेगूसराय में सबसे अधिक वोटिंग हुई है। यहां पांच बजे तक 67.32 परसेंट वोटिंग हुई है। जबाकि 2020 में जिले में 57.13 परसेंट वोटिंग हुई है। वहीं पटना में भी इस बार वोटिंग परसेंट बढ़ती नजर आई है। 2020 में पटना में सिर्फ 47.98 परसेंट वोटिंग हुई थी। जबकि इस बार इसमें 7.04 परसेंट की वृद्धि हुई है। जबकि दूसरे स्थान पर समस्तीपुर है। जहां पांच बजे तक 66.65 परसेंट वोटिंग हुई है। पिछले विधानसभा चुुनाव में यहां 52.73 परसेंट वोटिंग हुई। वोट परसेंट में समस्तीपुर ऐसा जिला बन गया है, जहां सबसे अधिक 13 परसेंट अधिक वोटिंग हुई है।