Bihar News : 'बिहार में बिखर चुका है विपक्ष', 'हम' प्रवक्ता श्याम सुन्दर शरण का बड़ा दावा, कहा- राज्यसभा चुनाव में 30 वोट जुटाना भी होगा मुश्किल

Bihar News : हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है. मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुन्दर शरण ने कहा कि बिहार में विपक्ष पूरी तरह से बिखर चुका है......पढ़िए आगे

विपक्ष पर निशाना - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुन्दर शरण ने कहा कि बिहार में विपक्ष पूरी तरह से बिखर चुका है। आज हुई विपक्षी बैठक ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उनके बीच न तो भरोसा बचा है और न ही कोई ठोस रणनीति। राज्यसभा चुनाव से पहले ही विपक्ष की तथाकथित एकजुटता की सच्चाई सबके सामने आ गई है।

उन्होंने कहा कि आज की बैठक में AIMIM और बसपा का शामिल न होना इस बात का साफ संकेत है कि विपक्ष के भीतर गहरी दरार है। दोनों दलों ने बैठक से दूरी बनाकर विपक्ष को आइना दिखा दिया है और यह साबित कर दिया है कि महागठबंधन की एकजुटता के दावे पूरी तरह खोखले हैं।

श्याम सुन्दर शरण ने कहा कि मौजूदा हालात में विपक्ष को राज्यसभा चुनाव में 30 वोट भी जुटाना मुश्किल पड़ जाएगा। राजद और कांग्रेस के कई विधायक अंदरखाने भारी नाराजगी में हैं और क्रॉस वोटिंग की पूरी संभावना है। महागठबंधन के भीतर असंतोष इतना बढ़ चुका है कि कई विधायक नेतृत्व के रवैये से बेहद असहज हैं।

उन्होंने कहा कि राजद नेता तेजस्वी यादव को बिहार की जमीनी हकीकत का कोई अंदाजा नहीं है। चुनाव हारने के बाद जनता और अपने ही कार्यकर्ताओं को उनके हाल पर छोड़कर विदेश घूमने वाले नेताओं से बिहार की राजनीति नहीं चलती। यही कारण है कि आज उनके अपने विधायक भी उनके नेतृत्व पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं।

श्याम सुन्दर शरण ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन की हकीकत सामने आ जाएगी और राजद-कांग्रेस के कई विधायक अंतरात्मा की आवाज पर वोट करेंगे। इस बार भी विपक्ष को करारी हार का सामना करना पड़ेगा और एक बार फिर उनकी राजनीतिक जमीन खिसकती नजर आएगी।