BIHAR BUDGET 2025 - बिहार बजट में महिलाओं के लिए हुई घोषणा पर क्या बोलीं महिला विधायक, किसी ने की तारीफ तो किसी ने बताया जुमला

BIHAR BUDGET 2025 - बिहार बजट में महिलाओं को लेकर कई घोषणाएं की गई है। जिसको लेकर महिला विधायकों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा विधायकों ने बजट को ऐतिहासिक बताया, वहीं कांग्रेस ने सारी घोषणाओं का क्रेडिट अपनी पार्टी को दिया।

BIHAR BUDGET 2025 - बिहार बजट में महिलाओं के लिए हुई घोषणा पर क्या बोलीं महिला विधायक, किसी ने की तारीफ तो किसी ने बताया जुमला
बजट पर बोली महिला विधायक- फोटो : नरोत्तम कुमार

PATNA -बिहार के बजट में महिलाओं को लेकर कई घोषणाएं की गई है। जिसको लेकर सदन की महिला विधायकों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। जहां भाजपा की महिला विधायकों ने बजट में महिलाओं को लेकर हुई घोषणा को लेकर नीतीश सरकार को धन्यवाद कहा। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस की महिला विधायक ने सारी घोषणाओं को जुमला बता दिया।

जमुई से भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा कि बजट में महिलाओं को लेकर कई घोषणाएं की गई है। जो काबिलेतारीफ है। पिंक बस चलाने की घोषणा की गई। महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट शुरू करने की घोषणा की गई। उन्होंने बजट को ऐतिहासिक बताया। साइबर अटैक रोकने के लिए डेटा सेंटर और कैंसर सोसाइटी शुरू करने की उन्होंने तारीफ की। महिला छात्रावास को सुधारने की घोषणा की गई। जिसका फायदा मिलेगा। इस दौरान उन्होंने बजट को हवाहवाई बताने पर कहा कि वह घबराए हुए हैं, क्योंकि धरातल पर उनके कोई नेता मौजूद नहीं हैं। जो चुनाव में उन्हें जीत दिला सकते हैं।

माई बहिन मान योजना की जरुरत नहीं

वहीं भाजपा विधायक गायत्री देवी ने भी बजट को शानदार बताया। उन्होंने इस दौरान तेजस्वी यादव की माई बहिन मान योजना की बखिया उधेड़ते हुए कहा कि बिहार की महिलाओं को इसकी जरुरत नहीं है। नीतीश कुमार पहले ही बिहार में महिलाओं के लिए बहुत कुछ कर चुके हैं. बिहार की महिलाएं पंचायत से लेकर संसद का चुनाव लड़ रही हैं। पुलिस में भर्ती हो रही हैं। उनके लिए पहले ही आरक्षण दिया गया है। बिहार की महिलाएं उड़ान भर रही है। 

पहले जमीन पर उतारें घोषणाएं

वहीं कांग्रेस की महिला विधायक प्रतिमा दास ने महिलाओं के लिए की गई घोषणा को लोक लुभावन बताया। जब तक यह चालू नहीं होता तबतक कुछ नहीं कह सकते हैं। महिलाओं के लिए कोई सुविधा नहीं हैं। ट्रैफिक पुलिस के लिए टॉयलेट की सुविधा नहीं हैं। उन्होंने आज हुई सारी घोषणाओं का क्रेडिट उन्होंने कांग्रेस को दिया। उन्होंने कहा कि 1989 में राजीव गांधी ने महिलाओं के लिए इसकी शुरूआत की थी। कांग्रेस के कई राज्यों में महिलाओं के लिए ऐसी योजनाएं चल रही है। कुछ दिन पहले हमारी महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने बिहार में इस मुद्दों को लेकर सरकार पर सवाल पूछा था। आज उसकी घोषणा की गई। लेकिन इसे पूरा करें तो तब कुछ कहा जा सकता है।

report - narrotam kumar 


Editor's Picks