Bihar Politics: JDU को नहीं मंजूर BJP की शर्त ! झारखंड विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले सीएम नीतीश ने बुलाई बड़ी बैठक, लेंगे बड़ा फैसला

Bihar Politics: बिहार के पड़ोसी राज्य में झारखंड में मंगलवार को चुनावी शंखनाद होने जा रहा है। जानकारी अनुसार आज 3 बजे ईसी प्रेस क्रांफ्रेस कर महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव के तारीखों का ऐलान करने वाली है। वहीं चुनावी शंखनाद के पहले ही बिहार की सियासत गरमा गई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झारखंड चुनाव की घोषणा से पहले जदयू के झारखंड चुनाव प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी को अपने आवास पर तलब कर लिया है।
सीएम नीतीश ने बुलाई बड़ी बैठक
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड चुनाव में सीटों के बंटवारा को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और झारखंड प्रभारी अशोक चौधरी के बीच बड़ी बैठक चल रही है। बैठक में झारखंड चुनाव को लेकर भाजपा के द्वारा दिए गए दो सीटों पर मंथन हो रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार झारखंड के जनता दल यु के प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी से पूरे मामले पर फीडबैक ले रहे हैं।
अशोक चौधरी के साथ कर रहे मंथन
सूत्रों की मानें तो बैठक में चुनाव और सीट बंटवारे को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा चल रही है। बता दें कि, बीते दिन झारखंड चुनाव के लिए बीजेपी के चुनाव प्रभारी बनाए गए असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर बड़ी जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि झारखंड चुनाव में एनडीए में तीन पार्टियां प्रमुख रूप से शामिल होगी। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि भाजपा का अपने सहयोगियों के साथ सीटों पर तालमेल पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन में आजसू को 9 से 11 सीटें मिल सकती हैं।
बीजेपी की शर्त नीतीश को मंजूर नहीं !
हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि नीतीश कुमार की जदयू को दो सीटें देने पर सहमति बनी है। लेकिन इस पर केंद्रीय नेतृत्व इस पर अंतिम फैसला लेगा। वहीं एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान से 16 अक्टूबर को चर्चा के बाद उनकी एक सीट तय हो सकती है। असम सीएम ने बताया कि झारखंड में यह पहली बार होगा, जब तीन पार्टियों के बीच गठबंधन होगा। वहीं मांझी की पार्टी को सीट देने पर कोई सहमति नहीं बनी। वहीं आज चुनाव आयोग चुनाव तारीखों का ऐलान करने वाले हैं। ऐसे में चुनाव तारीखों के पहले सीएम नीतीश ने बड़ी बैठक बुलाई है।
पटना से अभिजीत की रिपोर्ट