Siwan Tiranga Yatra: सीवान में गूंजा ‘भारत माता की जय’! हजारों लोगों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

Siwan Tiranga Yatra: सीवान में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हजारों छात्र-छात्राओं और लोगों ने हिस्सा लिया।

Siwan Tiranga Yatra: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को सीवान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, अधिकारी और आम लोग शामिल हुए। यात्रा के दौरान पूरे शहर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

तिरंगा यात्रा की शुरुआत समाहरणालय परिसर से हुई। यहां से यात्रा जेपी चौक और अस्पताल मोड़ होते हुए राजेंद्र पार्क पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। यात्रा में जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ विभिन्न स्कूलों के हजारों छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इसके अलावा शिक्षक, NCC कैडेट, स्काउट-गाइड के सदस्य, आम नागरिक और मीडिया प्रतिनिधियों ने भी उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

हाथों में तिरंगा लेकर निकले छात्र

तिरंगा यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए। यात्रा के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा। शहर के लोगों ने भी इस कार्यक्रम में उत्साह दिखाया।

‘हर घर तिरंगा’ में शामिल होने की अपील

जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ सिर्फ एक अभियान नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति गर्व की भावना को मजबूत करने का एक माध्यम है। उन्होंने जिले के लोगों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने घरों पर तिरंगा जरूर फहराएं और इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

लोगों में दिखा देशभक्ति का उत्साह

तिरंगा यात्रा के दौरान बच्चों से लेकर आम लोगों तक में काफी उत्साह नजर आया। प्रशासन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वतंत्रता दिवस और राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा।

सिवान से ताबिश इरशाद की रिपोर्ट