Siwan crime: सिवान में वाहन चेकिंग के दौरान कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद
Siwan crime: सिवान के दरौली थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान कुख्यात अपराधी ब्यास यादव गिरफ्तार हो गया है। पुलिस ने उसके पास से देशी कट्टा, दो कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया है।
Siwan crime: बिहार केसीवान जिले के दरौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार 15 मार्च 2026 को दरौली थाना पुलिस टीमउकारेदी मोर के पास दरौली–गुठनी मुख्य मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति पुलिस को देखकर बाइक छोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ब्यास यादव बताया। वह ककरिया डीह गांव, थाना दरौली, जिला सिवान का रहने वाला है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। जब पुलिस ने मोटरसाइकिल के कागजात मांगे तो आरोपी कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। बाद में उसने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी की है।
Arms Act के तहत केस दर्ज
इस मामले में दरौली थाना में भारतीय कानून की विभिन्न धाराओं और Arms Act के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी ब्यास यादव का आपराधिक इतिहास लंबा है। उसके खिलाफ दरौली और गुठनी थाना में हत्या के प्रयास, मारपीट, चोरी, आर्म्स एक्ट और अवैध शराब से जुड़े 20 से अधिक मामले पहले से दर्ज हैं। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अविनाश झा, पु.अ.नि. विवेक कुमार, सिपाही शत्रुधन कुमार, चंदन कुमार ठाकुर और रविन्द्र कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
सिवान से ताबिश इरशाद की रिपोर्ट