Bihar News: दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा पर SP ने संभाली कमान, सदर SDPO के साथ किया निरीक्षण
Bihar News: दुर्गा पूजा के मद्देनजर सिवान में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
Bihar News: दुर्गा पूजा के मद्देनजर सिवान में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सिवान के पुलिस अधीक्षक (SP) ने सदर SDPO प्रांजल त्रिपाठी सहित पुलिस पदाधिकारियों और जवानों के साथ शहर के विभिन्न पूजा पंडालों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक और सदर SDPO प्रांजल त्रिपाठी ने पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा इंतजामों तथा यातायात प्रबंधन का जायजा लिया। इस दौरान मौके पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और पूजा पंडालों के आसपास पुलिस की सक्रियता बढ़ाई गई है, ताकि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो और किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।
सिवान पुलिस की ओर से दुर्गा पूजा के दौरान लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के साथ शहर में शांतिपूर्ण वातावरण और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखना है।
ताबिश इरशाद की रिपोर्ट