राजनाथ सिंह का महागठबंधन पर हमला बोले ‘हम लोग कहते हैं आई ना हमारा विकसित बिहार में’ उन लोगों की स्थिति थी कहते थे लिए ‘आई ना हमारा बिहार में ठोक देंगे कपार में’
Vaishali - बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी पार्टी के दिग्गज नेता अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए जोड़ो शोर से प्रचार प्रसार कर रहे हैं।
इसी कड़ी में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राघोपुर पहुंचे और भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार के लिए चुनावी सभा को संबोधित किया इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महागठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि हम लोगों को कहते हैं आई ना हमारा विकसित बिहार में लेकिन उन लोगों का समय था। ठोक देंगे कट्टा कपार में।
आगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आप भारत के नागरिक है। भारत के नागरिक मान सम्मान स्वाभिमान के धनी होते हैं। बिना खाए तीन-चार दिन रह सकते हैं। लेकिन मान्य सम्मान स्वाभिमान पर चोट नहीं सह सकते हैं।
मान सम्मान और स्वाभिमान मनुष्य के हृदय की सबसे प्रिय चीज होती है। चंद्रशेखर आजाद खुदीराम बोस सरदार भगत सिंह अपने 20 साल की जवानी में हंसते-हंसते फांसी के फंदे को अपना लिया तब जाकर भारत यह भारत आजाद हुआ।
ऐसे स्वाभिमान की रक्षा भी सिर्फ एनडीए सरकार ही कर सकती है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राघोपुर के लोगों से भाजपा के प्रत्याशी सतीश कुमार को जीतने की अपील की है।
रिपोर्ट - रिषभ कुमार