छठ के मौके पर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हथियार और कारतूस के साथ महिला पुरुष गिरफ्तार

vaishali :--शनिवार की शाम करताहा थाना क्षेत्र के घटारो गाँव में एसटीएफ् और वैशाली पुलिस के द्वारा की गयी संयुक्त  छापेमारी में  चार हथियार और चालीस चक्र गोली बरामद किया गया है। वहीं इस मामले में एक महिला और एक पुरुष आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।        

इन तमाम बातों की जानकारी एस डी पी ओ सदर 02 गोपाल मंडल ने करताहा थाना पर प्रेसवार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि शनिवार की शाम एस टी एफ को सूचना मिली कि करतहा थाना क्षेत्र के घटारो गाँव निवासी वीरेंद्र सिंह के पास काफी संख्या में हथियार और कारतूस है। जिसे बगल के चुनमुन देवी के घर में छिपाकर रख दिया कि और वह कहीं बाहर चला गया है। 

सूचना के आधार पर एसटीएफ , करताहा थाना के सहयोग से चुनमुन देवी के घर  छापेमारी की।इस दौरान उसके घर से एक नाइन एम्एम रेगुलर पिस्टल, दो मैगजीन और अठारह चक्र गोली, एक 0.32 डायमीटर का रेगुलर पिस्टल, दो मैगजीन और 12 चक्र गोली, एक नाइन एम एम कंट्री मेड पिस्टल और पांच चक्र गोली के साथ साथ कंट्री मेड रिवाल्वर और पांच चक्र गोली बरामद किया गया है। 

वहीं इस मामले में चुनमुन देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं वीरेंद्र सिंह को उसके ससुराल मुज़फ्फरपुर से गिरफ्तार किया गया है। दोनो गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। हालांकि यह हथियार किस उदेश्य से छुपाकर रखा गया था, इस बारे में पुलिस जाँच पड़ताल की जा रही है।