BIHAR CRIME - देश के सबसे बड़े सोना लुटेरा सुबोध सिंह गिरोह के सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गोल्ड लोन कंपनी में दे चुका है घटना को अंजाम

BIHAR CRIME - देश के सबसे बड़े सोना लूट गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश की लूट के साथ दो साल पहले हुए हत्याकांड के मामले में पुलिस को तलाश थी।

BIHAR CRIME - देश के सबसे बड़े सोना लुटेरा सुबोध सिंह गिरोह के सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गोल्ड लोन कंपनी में दे चुका है घटना को अंजाम
सुबोध सिंह गिरोह का सदस्य गिरफ्तार- फोटो : रिषभ कुमार

HAJJPUR  देश के सबसे बड़े सोना लुटेरे गिरोह के सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वैशाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया गया है राजस्थान के उदरपुर में सोना लूट कांड को अंजाम दिया गया है। वह पटना जेल में बंद सोना लुटेरा गिरोह सुबोध सिंह का सदस्य  है। बताया गया है कि 2022 में सोना लुट कांड को अंजाम दिया था वहीं वैशाली जिला के राजापाकड़ थाना क्षेत्र में हत्या में  भी फरार चल रहा था।  

 2017 में हुए हत्याकाण्ड को अंजाम दिया था। लेकिन अभी तक पुलिस ने एक बार भी गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। बताया गया कि वैशाली पुलिस को सूचना मिला कि यह अपराधी अपने अपने घर पर है। जिसको लेकर वैशाली एसपी के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया जो अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार अपराधी ने यह बताया  कि राजस्थान में जो सोना लुट हुआ था वह सुबोध सिंह के कहने पर किया गया था।राजस्थान में मण्णापुरम गोल्ड लोन कंपनी में 24 किलो सोना लूट कांड को अंजाम दिया गया था। बताया गया राजापाकड़ में नवीन कुमार नामक युवक की 25 हजार रुपए के विवाद में घर से बुलाकर हत्या का अंजाम दिया गया था। जिसके बाद पिता के द्वारा हत्या का FIR दर्ज कराई गई थी। अपराधी की पहचान राजापाकड़ थाना क्षेत्र गोविन्दपुर झखराहा चकसिकंद निवासी रामप्रसाद राय के पुत्र गुड्डु कुमार के रूप में हुआ है। 

वैशाली एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि राजस्थान के उदयपुर में सोना लूट मामले में फरार चल रहे वांछित अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 2022 में लुट कांड को अंजाम दिया था वहीं राजापाकड़ थाना क्षेत्र में 2017 में हत्या काण्ड के बाद फरार चल रहा था यह सुबोध सिंह गैंग का सदस्य है।

REPORT - RISHAV KUMAR


Editor's Picks