Bihar Crime - कुआं में डूबने से एक ही परिवार के तीन व्यक्ति की मौत, गांव में मच हड़कंप
Bihar Crime - गांव के कुएं में एक ही परिवार के तीन लोगो की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में अफरा तफरी का स्थिति कायम हो गयी। कोई भी नहीं समझ पा रहा था कि यह कैसे हुआ।
Vaishali - देसरी प्रखंड अंतर्गत चांदपुरा थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर शाम गांव वार्ड नंबर 12 में कुआं में डूबने से एक ही परिवार के तीन व्यक्ति की मौत हो गई। मौत के बाद गांव में कोहराम मच गया। स्वजन का रोते-रोते बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। मृतक स्थानीय विष्णु राय के पुत्र बिंदेश्वर राय, विराज राय के पुत्र विकास कुमार एवं सुरेंद्र राय के पुत्र रोहित कुमार बताया गया।
घटना की जानकारी स्थानीय थाना की पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। घटना के संबंध में बताया गया कि कुआं की साफ सफाई करने के दौरान बिंदेश्वर राय नीचे गिर गए। बिंदेश्वर राय को बचाने के लिए एक परिवार के सदस्य एक-एक करके कुआं में उतरे। पहले बिंदेश्वर राय कुआं में उतरे कुछ देरी के बाद नहीं लौटने पर विकास कुमार एवं उसके बाद तीसरे व्यक्ति कुआं में उतरे। बच्चों के बचने के दौरान तीनों की मौत हो गई।
घटना की सूचना पर स्थानीय लोग पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस कुआं से शव निकलने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिवार वालों का रोते-रोते बुरा हाल है।
रिपोर्ट - रिषभ कुमार