Bihar gold Rate: एक झटके में सोना-चांदी के भाव हुए धड़ाम, ऐतिहासिक गिरावट से बाजार में भूचाल, बिहार में क्या चल रहा है रेट, पढ़िए
Bihar gold Rate: दो दिन की तेजी के बाद सर्राफा बाजार में एक बार फिर तेज गिरावट का ट्रेंड देखने को मिला है।...
Bihar gold Rate: दो दिन की तेजी के बाद सर्राफा बाजार में एक बार फिर तेज गिरावट का ट्रेंड देखने को मिला है। वैश्विक संकेतों में नरमी, ईरान अमेरिका के बीच तनाव कम होने की उम्मीद और डॉलर की मजबूती ने कीमती धातुओं की चमक फीकी कर दी है। कारोबारी हलकों में इसे साफ तौर पर सेफ हेवन से पैसे की निकासी माना जा रहा है।
आज 24 कैरेट सोना एक झटके में 3617 रुपये टूटकर बिना जीएसटी 153012 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि चांदी ने तो मानो लिफ्ट से नीचे गिरने जैसा हाल दिखाया और 30230 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 252232 रुपये प्रति किलो पर आ गई। जीएसटी जोड़ने के बाद सोना 157602 रुपये और चांदी 259798 रुपये पर पहुंच गई। वहीं प्लैटिनम भी 4565 रुपये फिसलकर 67890 रुपये के स्तर पर आ गया।
ऑल टाइम हाई से कितनी फिसली कीमतें
बुधवार को चांदी बिना जीएसटी 282462 रुपये पर बंद हुई थी, वहीं सोना 156625 रुपये प्रति 10 ग्राम पर। तुलना करें तो सोना अपने ऑल टाइम हाई 176121 रुपये से अब तक 23109 रुपये सस्ता हो चुका है। चांदी भी 29 जनवरी के रिकॉर्ड हाई 385933 रुपये से 133701 रुपये नीचे आ गई है। यह गिरावट बताती है कि बाजार में मुनाफावसूली और रिस्क-ऑफ मूड हावी है।
कैरेट के हिसाब से हाल
22 कैरेट गोल्ड 3310 रुपये गिरकर 140159 रुपये (GST सहित 144363) पर आ गया।
18 कैरेट गोल्ड में 2710 रुपये की गिरावट दर्ज की गई और यह 114759 रुपये (GST सहित 118201) पर खुला।
14 कैरेट गोल्ड 2114 रुपये टूटकर 89512 रुपये (GST सहित 92197) पर पहुंच गया।
वहीं 23 कैरेट गोल्ड भी 3599 रुपये लुढ़ककर 152399 रुपये (GST सहित 156970) पर कारोबार करता दिखा।
निवेशकों के लिए संकेत
बाजार एक्सपर्ट्स मानते हैं कि फिलहाल ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स, डॉलर इंडेक्स और बॉन्ड यील्ड ही सोने चांदी की चाल तय करेंगे। शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, जबकि लॉन्ग टर्म निवेशक इसे स्टैगर्ड बाइंग का मौका मान रहे हैं।