LPG Gas Cylinder Rate: LPG मार्केट में हलचल! सप्लाई बहाल, लेकिन कीमतें अब भी हाई लेवल पर, जानें क्या है रेट

LPG Gas Cylinder Rate: सरकार ने 19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडर पर लगी पाबंदियां हटाईं, सप्लाई सामान्य हुई। जानें LPG कीमतें और शहरवार रेट की पूरी जानकारी।

गैस सिलेंडर की कीमत- फोटो : freepik

LPG Gas Cylinder Rate: इंडस्ट्रियल और कमर्शियल LPG ग्राहकों के लिए सरकार ने बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG गैस सिलेंडरों की सप्लाई पर पिछले दो महीने से लगी सभी पाबंदियां हटा दी हैं। अब इन सिलेंडरों की सप्लाई पहले की तरह सामान्य कर दी गई है।

यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि पश्चिम एशिया में तनाव कम हो गया है, होर्मुज (Strait of Hormuz) जलमार्ग फिर से खुल गया है और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। अब समुद्री रास्ते से गैस का आयात भी पहले की तरह आसान हो गया है।

पहले क्या पाबंदी थी?

फरवरी में ईरान-अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव और जंग जैसी स्थिति बनने के बाद अप्रैल में सरकार ने एक नियम लागू किया था। इसका मकसद कमर्शियल LPG सिलेंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकना था। इसके तहत 15 दिन का लॉक-इन नियम लगाया गया था। इस नियम के कारण होटल, रेस्तरां, पीजी और अन्य कारोबार करने वाले लोग 15 दिनों के अंदर दूसरा कमर्शियल सिलेंडर बुक नहीं कर पाते थे। अब यह नियम हटा दिया गया है। इसी बीच देश में LPG की कीमतें आज भी स्थिर बनी हुई हैं। दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 942 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3113.5 रुपये है।

शहरों के अनुसार LPG की कीमतें 

दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 942.0 रुपये और कमर्शियल 3113.5 रुपये

मुंबई में घरेलू 941.5 रुपये और कमर्शियल 3067.5 रुपये

कोलकाता में घरेलू 968.0 रुपये और कमर्शियल 3256.0 रुपये

चेन्नई में घरेलू 957.5 रुपये और कमर्शियल 3283.0 रुपये

बेंगलुरु में घरेलू 944.5 रुपये और कमर्शियल 3198.0 रुपये

पोर्ट ब्लेयर में घरेलू 1018.0 रुपये और कमर्शियल 3544.0 रुपये

नोएडा में घरेलू 939.50 रुपये और कमर्शियल 3113.50 रुपये

गाजियाबाद में घरेलू 939.50 रुपये और कमर्शियल 3113.50 रुपये

पटना में घरेलू 1031.5 रुपये और कमर्शियल 3400.5 रुपये