LPG cylinder New rate: LPG सिलेंडर का नया रेट जारी, सस्ता हुआ या महंगा जान लीजिए, दिल्ली से पटना तक अब इतने रुपए में मिलेगा सिलेंडर
LPG cylinder New rate: एलपीजी सिलेंडर का नया रेट जारी कर दिया गया है। देशवासियों को बड़ी राहत मिली है। एलपीजी सिलेंडर 60 रुपए सस्ता हुआ है...अब नए रेट से आपको सिलेंडर मिलेंगे..
LPG cylinder New rate: देशवासियों के लिए 1 जुलाई की सुबह राहत की खबर लेकर आई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने सोमवार को एलपीजी सिलेंडर के नए दाम जारी कर दिए हैं। कमर्शियल यानी 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में करीब ₹60 तक की कटौती की गई है। हालांकि 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट
दिल्ली में अब 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर ₹1723.50 की जगह ₹1665 में मिलेगा, यानी ₹58.50 सस्ता हुआ है। कोलकाता में इसका दाम ₹1826 से घटकर ₹1769 हो गया, ₹57 की राहत मिली। मुंबई में अब यह सिलेंडर ₹1674.50 की बजाय ₹1616 में मिलेगा, यानी ₹58.50 सस्ता। चेन्नई में जून में यह सिलेंडर ₹1881 में मिलता था, जो अब घटकर ₹1823.50 हो गया है। कमर्शियल सिलेंडर को कोई सब्सिडी नहीं दी जाती। यह पूरी तरह बाजार कीमत पर ही बेचे जाते हैं, इसलिए दाम में उतार-चढ़ाव सीधा ग्राहकों पर असर डालता है।
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें स्थिर
वहीं 14.2 किलो के घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अलग-अलग शहरों में आज के रेट इस प्रकार हैं-
दिल्ली : ₹853
पटना : ₹942.50
गुरुग्राम : ₹861.50
अहमदाबाद : ₹860
जयपुर : ₹856.50
आगरा : ₹865.50
मेरठ : ₹860
गाजियाबाद : ₹850.50
इंदौर : ₹881
भोपाल : ₹858.50
लुधियाना : ₹880
वाराणसी : ₹916.50
लखनऊ : ₹890.50
मुंबई : ₹852.50
पुणे : ₹856
हैदराबाद : ₹905
बेंगलुरू : ₹855.50
10 करोड़ लोगों को सब्सिडी का फायदा
गौरतलब है कि उज्ज्वला योजना के तहत करीब 10 करोड़ लाभार्थियों को प्रति सिलेंडर ₹300 की सब्सिडी मिलती है। 2025-26 के बजट में सरकार ने एलपीजी सब्सिडी के लिए ₹11,100 करोड़ का प्रावधान किया है।