LPG cylinder prices: बढ़ती महंगाई के बीच गैस सिलेंडर की कीमतों पर सबकी नजर, जानें गैस सिलेंडर का भाव

आज 24 मई 2026 को LPG सिलेंडर के दाम स्थिर रहे। जानिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत सभी बड़े शहरों में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए रेट।

गैस सिलेंडर- फोटो : freepik

LPG cylinder prices: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, वहीं सीएनजी के दाम में भी हाल ही में बढ़ोतरी की गई है। इसके बावजूद एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम मार्च 2026 से स्थिर बने हुए हैं, जिससे आम लोगों को कुछ राहत मिली हुई है।दिल्ली में शनिवार को सीएनजी की कीमत में 1 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई थी। लेकिन घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट पुराने स्तर पर ही बने हुए हैं।

मार्च 2026 में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद से अब तक तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ाए हैं। वहीं 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 1 मई 2026 को बढ़ाए गए थे। उस समय कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में करीब 993 रुपये तक की बड़ी बढ़ोतरी की गई थी। देश के अलग-अलग शहरों में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट अलग-अलग हैं। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 913 रुपये में मिल रहा है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3071.5 रुपये है। मुंबई में घरेलू सिलेंडर 912.5 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3194 रुपये का है। कोलकाता में घरेलू सिलेंडर 939 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3202.5 रुपये में मिल रहा है। चेन्नई में घरेलू सिलेंडर का रेट 928.5 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3237 रुपये है।

देश के अलग-अलग शहरों में गैस की कीमत

बेंगलुरु में घरेलू सिलेंडर 915.5 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3152 रुपये का है। अगरतला में सबसे ज्यादा कीमत देखने को मिल रही है, जहां घरेलू सिलेंडर 1073.5 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3415.5 रुपये में मिल रहा है। अहमदाबाद में घरेलू सिलेंडर 920 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3091 रुपये का है। भोपाल में घरेलू सिलेंडर 918.5 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3077 रुपये में मिल रहा है। वहीं लखनऊ में घरेलू सिलेंडर 950.5 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3194 रुपये का है।

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। पश्चिम एशिया में तनाव और तेल की सप्लाई को लेकर चिंता के कारण तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ा हुआ है। इसके बावजूद सरकार और तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को अभी तक नहीं बढ़ाया है। इससे करोड़ों घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिली हुई है। सरकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गरीब परिवारों को सब्सिडी भी दे रही है। इस योजना के लाभार्थियों को हर सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी मिल रही है। इसके जरिए साल में 9 रीफिल तक फायदा दिया जा रहा है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को आर्थिक मदद मिल रही है। हालांकि आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति और कच्चे तेल के दाम के आधार पर एलपीजी कीमतों में बदलाव हो सकता है। फिलहाल घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यही है कि गैस सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं।