Crime In Begusarai: पुलिस वाले के पिता की हत्या मामले में दो गिरफ्तार, विरोध में गांव वालों ने थाने को घेरा

बेगूसराय में चर्चित छपरा एसपी के सरकारी चालक के पिता की हत्या के मामले में दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वही दोनों आरोपी के गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों ने लोहिया नगर थाना को का घेराव कर पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा शुरू कर दिया।

बेगूसराय थाना
थाने का घेराव- फोटो : Reporter

Crime In  Begusarai: बेगूसराय में चर्चित छपरा एसपी के सरकारी चालक के पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों ने लोहिया नगर थाना का घेराव कर पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। 

इस दौरान घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। लोगों का कहना है कि पुलिस ने निर्दोष व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किया गया व्यक्ति निर्दोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि आपसी विवाद में बेवजह वकील को गिरफ्तार किया गया है। 

इसी कारण नाराज होकर लोगों ने लोहिया नगर थाना का घेराव कर पुलिस के खिलाफ हंगामा किया। उनका कहना है कि असली हत्यारे को गिरफ्तार किया जाना चाहिए, न कि निर्दोष लोगों को पुलिस द्वारा फंसाया जाए। थाना पर हंगामा करने के बाद सभी लोग बेगूसराय के एसपी के पास पहुंचे।

रिपोर्ट- अजय शास्त्री

Editor's Picks