नवादा में भीषण हादसा, घर में घुसा ट्रक, हादसे का शिकार हुए पांच लोग

सड़क पर वाहनों की एक गलती कई लोगों के लिए भारी पड़ गई. एक ट्रक और एक पिकअप के बीच ऐसा हुआ कि नवादा में पांच लोग हादसे के शिकार हो गए जबकि एक घर भी इसमें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

Nawada road accident- फोटो : news4nation

Nawada : नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंबिका बिगहा के पास NH20 पर एक तेज रफ्तार ट्रक घर में घुस गया। इस हादसे में घर में मौजूद पांच लोग घायल हो गए। इसमें दो गाड़ी की भीषण टक्कर हुई जिसमें एक ट्रक और दूसरा पिकअप गाड़ी था। जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना में दो अन्य घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।


घायलों में एक ही परिवार के शिवक मांझी, मीना देवी, सजन कुमार और कन्हैया कुमार शामिल हैं। मीना देवी की हालत गंभीर है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, चार लोगों को हल्की चोटें आईं, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ। शिवक मांझी और डोम मांझी के घरों को भारी नुकसान पहुंचा है।


ट्रक चालक की पहचान गया निवासी विशाल कुमार के रूप में हुई है, जिसे चोटें आईं और उसने सदर अस्पताल में अपना इलाज कराया। चालक ने बताया कि वह गिरियक जा रहा था, तभी गलत दिशा से आ रहे एक पिकअप वाहन ने उसे चकमा दिया, जिससे यह दुर्घटना हुई।


घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली आपूर्ति कटवाई। ग्रामीणों ने घायलों और फंसे हुए चालक को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा।


चालक ने यह भी बताया कि गलत दिशा से वाहन चलाने के कारण अक्सर बड़ी दुर्घटनाएं होती हैं, लेकिन ऐसे चालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।

अमन की रिपोर्ट