Bihar Crime:दो साल की मासूम बच्ची की मां को जबरन पिलाई शराब, फिर मजे के नाम पर तीन बने दरिंदें, साजिश,शराब और हवस के खूनी खेल से मचा हड़कंप

Bihar Crime: बिहार में कला के नाम पर एक 19 वर्षीय डांसर की अस्मत को तार-तार कर दिया गया।...

साजिश,शराब और हवस के खूनी खेल से मचा हड़कंप- फोटो : reporter

Bihar Crime: बिहार में कला के नाम पर एक 19 वर्षीय डांसर की अस्मत को तार-तार कर दिया गया। यूपी के आजमगढ़ से रोजी-रोटी की तलाश में आई इस महिला को क्या मालूम था कि जिस उस्ताद पर वो भरोसा कर रही है, वही उसकी आबरू का जल्लाद बन जाएगा।

शनिवार की रात भोजपुर के करनामेपुर थाना क्षेत्र में मानवता शर्मसार हो गई। पीड़िता के पति के मुताबिक, उसकी पत्नी स्टेज शो खत्म कर घर लौटने की मिन्नतें कर रही थी। लेकिन आर्केस्ट्रा संचालक लक्ष्मण यादव के सिर पर खून और हवस सवार थी। पहले तो उसे जबरन शराब के नशे में धकेला गया, फिर लक्ष्मण उसे अपने घर ले गया जहाँ उसने पहली बार दरिंदगी की।हद तो तब हो गई जब लक्ष्मण ने अपने दोस्तों को बुलाकर कहा मैंने काम कर लिया है, अब तुम दोनों भी मजा ले लो।

दरिंदगी का यह सिलसिला घर पर नहीं रुका। नशे में धुत मैजिक ड्राइवर अशोक यादव और डीजे ऑपरेटर जितेंद्र यादव उसे बाइक पर लादकर गांव के बाहर एक सुनसान झाड़ी में ले गए। वहां बारी-बारी से तीनों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। जब पीड़िता ने विरोध किया, तो इन वहशियों ने उसे बेहरमी से पीटा।

वारदात के बाद बदहवास पीड़िता ने किसी तरह अपने पति और साथियों को आपबीती सुनाई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दबिश दी और तीनों मुख्य आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियो में  आर्केस्ट्रा संचालक मुख्य साजिशकर्ता लक्ष्मण यादव , मैजिक ड्राइवर अशोक कुमार यादव  और डीजे ऑपरेटर जितेंद्र कुमार यादव शामिल है।

दो साल की मासूम बच्ची की मां के साथ हुई इस हैवानियत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है और आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।

भोजपुर पुलिस अब इस मामले में स्पीडी ट्रायल की तैयारी कर रही है ताकि इन दरिंदों को उनके गुनाहों की सख्त से सख्त सजा मिल सके।

रिपोर्ट- आशीष कुमार