Bihar Crime: मापतोल विभाग में भ्रष्टाचार का खुलासा! 5000 रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया कर्मचारी, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई से दफ्तर में मचा हड़कंप

Bihar Crime: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोरी के आरोप में एक सरकारी कर्मी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा गया लिपिक- फोटो : social Media

Bihar Crime: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोरी के आरोप में एक सरकारी कर्मी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद बेगूसराय के सरकारी दफ्तरों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक पुष्कर कुमार जो सहायक नियंत्रक मापतोल कार्यालय में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं, को लाइसेंस नवीनीकरण के एवज में 5 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए निगरानी टीम ने दबोच लिया।

बताया जा रहा है कि बटखारा के लाइसेंस के नवीनीकरण को लेकर आवेदक से अवैध रकम की मांग की गई थी। इसकी शिकायत मिलने के बाद  निगरानी जांच ब्यूरो पटना  ने जाल बिछाया और पूरी योजना के तहत आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

कार्रवाई इतनी गोपनीय तरीके से की गई कि आरोपी को भनक तक नहीं लगी। जैसे ही रिश्वत की रकम हाथ में ली गई, निगरानी टीम ने मौके पर ही उसे धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद दफ्तर परिसर में अफरा-तफरी और चर्चा का माहौल बन गया।

इस मामले में निगरानी थाना कांड संख्या 62/26 दर्ज किया गया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां अब यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि कहीं इस भ्रष्टाचार के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क या अन्य अधिकारी भी शामिल तो नहीं हैं।निगरानी विभाग की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी दफ्तरों में रिश्वतखोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

रिपोर्ट- अनिल कुमार