Bihar Crime: बिहार में भूमि विवाद में फिर खूनी संघर्ष, जमकर भांजी गई लाठियां, झड़प में एक दर्जन लोग घायल
Bihar Crime: भूमि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने होकर जमकर लाठी-डंडे बरसाने लगे, जिसमें लगभग एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।...
Bihar Crime: भूमि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने होकर जमकर लाठी-डंडे बरसाने लगे, जिसमें लगभग एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना चंपारण के गौनाहा थाना क्षेत्र के मुरली भरहवा गांव की है।
घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह दोनों तरफ के लोग एक-दूसरे पर लाठियां चला रहे हैं। वीडियो में घायल होने वाले कई लोगों के सिर फूटने और हाथ-पैर टूटने की जानकारी भी स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है।
घायलों को पहले अनुमंडलीय अस्पताल नरकटियागंज में प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच रेफर किया गया है। इलाज अभी भी जारी है।
घायलों की सूची में दोनों पक्षों से कई लोग शामिल हैं। एक तरफ शेख आरस, शेख एनुल्लाह, शेख साहब, शेख तबरेज, परवेज मुशर्रफ और शेख पैगाम घायल हुए हैं, जबकि दूसरे पक्ष से शेख रुस्तम, शेख मुस्ताक, शेख इकराम और शेख इश्खार घायल बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लाकर दोनों पक्षों को समझाया। पुलिस ने मामला शांत कराया और आगे की जांच में जुट गई है।
घायल शेख तबरेज ने आरोप लगाया कि विवादित भूमि उनके जोत में है और उनके पास इसका करंट रसीद भी मौजूद है। इसके बावजूद दूसरे पक्ष ने जबरन कब्जा जमाने की नीयत से झगड़ा किया।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गांव में तनाव को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है, ताकि हालात और बिगड़ने से रोके जा सकें।
रिपोर्ट- आशीष कुमार