Double murder in patna - पटना में डबल मर्डर, खेत में मिला वृद्ध दंपती का शव, इलाके में मचा हड़कंप

Double murder in patna - पटना के बाढ़ इलाके में खेत में वृद्ध दंपती का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों की उम्र 60 साल के करीब बताई जा रही है।

Double murder in patna - पटना में डबल मर्डर, खेत में मिला वृद्ध दंपती का शव, इलाके में मचा हड़कंप

Patna - बड़ी खबर पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल क्षेत्र से सामने आई है। जहां बुजुर्ग दंपती की हत्या कर दी गई है। दोनों का शव खेत से बरामद किया गया है। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल, मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

डबल मर्डर की यह घटना मरांची थाना क्षेत्र के कसहा दियारा गांव की है।  सूचना पर पहुंचे मरांची थानाध्यक्ष के साथ मौके पर पहुंचे एएसपी राकेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लगता है। दोनों की उम्र 60 के करीब है।

पुरुष के सिर पर चोट के निशान

जांच में सामने आया कि पुरुष के सिर पर चोट के निशान हैं। महिला ने कुछ जेवरात पहन रखे थे। उनके पास से एक पर्स में 120 रुपये भी मिले। पुलिस का मानना है कि दोनों की कहीं और हत्या करके शव यहां फेंका गया है। वहीं फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। 

पहचान करने में जुटी पुलिस

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। दोनों शवों की पहचान के लिए आसपास के जिलों से संपर्क किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Editor's Picks