Bihar Crime - बाढ़ इलाके में फिर दो गुटों के बीच हुई फायरिंग. दो को लगी गोली, पुलिस कार्रवाई में जुटी
Bihar Crime - बाढ़ में एक बार फिर गोलियां चली है। यही जमीन विवाद में दो गुट आमने सामने आ गए और दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। जिसमें गोली लगने से दो लोग घायल हो गए हैं। वहीं सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

बाढ़ में चली गोलियां- फोटो : रविशंकर कुमार
Badh - बाढ़ अनुमंडल के मोकामा थाना अंतर्गत मेकरा गांव में दो पक्षों के आपसी विवाद में गोलीबारी और मारपीट की घटना हुई। बाढ़ ASP राकेश कुमार ने बताया कि राम कुमार और माहेश्वरी कुमार के बीच थ्रेसर को लेकर विवाद हुआ जिसमें माहेश्वरी कुमार, राम कुमार के घर पर पहुंचकर मारपीट और फायरिंग किया।
इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग की गई।जिसमें दो लोग को गोली लगने से घायल हुए, जिनको आनन फानन में बाढ़ अस्पताल लाया गया जहां से पटना रेफर किया गया।जबकि चार लोग मारपीट में घायल हुए है। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार की है।गोली लगने से हुए घायल दोनों व्यक्ति खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
बाढ़ से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट।
Editor's Picks