Nawada Crime News: नवादा में मानवता शर्मसार ! सौतेली माँ के सामने नाबालिग बेटी से कलयुगी पिता ने किया दुष्कर्म, अब पुलिस ने दबोचा...

Nawada Crime News: नवादा में सौतेली माँ के सामने पिता ने अपनी नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बच्ची रोती चिल्लाती रही लेकिन उसकी माँ उसे बचाने नहीं आई....

दुष्कर्म
पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म- फोटो : reporter

Nawada Crime News:  नवादा में मानवता को शर्मसार कर देनी वाली घटना सामने आई है। जहां एक पिता ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म जैसे अपराध को अंजाम दिया है। हैरानी की बात यह है कि बच्ची के साथ उसके पिता ने उसकी माँ की मौजूदगी में दुष्कर्म किया और माँ बचाने तक नहीं आई। बच्ची रोती चिल्लाती रही और माँ दरवाजे पर बैठी रही। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

नाबालिग के बेटी के साथ पिता ने किया दुष्कर्म 

दरअसल, पूरा मामला नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र का है। जहां एक पिता पर अपनी बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी पिता मोहम्मद शफीक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की सौतेली मां इमराना खातून के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता के अनुसार, यह घटना 9 अप्रैल की है। उसके पिता 6 अप्रैल को बेंगलुरु से लौटे थे। पहले दिन रात 9 बजे उन्होंने छेड़खानी की। 9 अप्रैल को कपड़ा जलने को लेकर विवाद हुआ। सौतेली मां ने उसे प्रताड़ित किया। 

सौतेली माँ के सामने घटना को दिया अंजाम 

पीड़िता ने बताया कि उसके पिता ने सौतेली मां की मौजूदगी में दुष्कर्म किया। वह चिल्लाती रही, लेकिन दरवाजे के बाहर बैठी उसकी मां ने भी मदद नहीं की। पिता ने जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह वह बगल के घर में पहुंची और मदद मांगी। पीड़िता ने थाने पहुंचकर पिता और सौतेली मां के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया गया है। उसकी उम्र की भी जांच की जा रही है। पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पिता को जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नवादा से अमन की रिपोर्ट

Editor's Picks