Anant Singh V/S Sonu Monu : मरते दम तक लड़ेंगे, सोनू-मोनू के पिता का ऐलान, अनंत सिंह के समर्थकों को बताया चोर उचक्कों की फौज, हिम्मत है तो...
Anant Singh V/S Sonu Monu : अनंत सिंह और सोनू-मोनू के बीच हुई गोलीबारी मामले के बाद सोनू-मोनू के पिता ने News4Nation से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी दी है। साथ ही अनंत सिंह को चेतावनी भी दी है आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है....

Anant Singh V/S Sonu Monu : बिहार के मोकामा के बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह के ऊपर बुधवार को जानलेवा हमला हुआ। इस हमले में अनंत सिंह बाल बाल बचे। लेकिन अनंत सिंह के एक समर्थकों को गोली लगी है। इस घटना के बाद अनंत सिंह और सोनू-मोनू आमने सामने खड़े हो गए हैं। इस मामले में सोनू-मोनू के पिता अधिवक्ता प्रमोद सिंह ने भी News4Nation से बातचीत की। उन्होंने कहा कि वो मरते दम तक अनंत सिंह से लड़ेंगे। बता दें कि सोनू-मोनू के पिता पटनाहाई कोर्ट में अधिवक्ता हैं। उन्होंने कहा है कि वो अनंत सिंह के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे चाहे वो उनकी हत्या ही क्यों ना करा दें वो अकेले अनंत सिंह के आतंक के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे।
अनंत सिंह में नहीं है सोचने समझने की शक्ति
सोनू-मोनू के पिता अधिवक्ता प्रमोद सिंह ने कहा कि, अनंत सिंह में सोचने समझने की शक्ति समाप्त हो चुकी है। वह उम्रदराज हो चुके हैं। अब जनता के बीच उनकी लोकप्रियता उतनी नहीं रह गई है। जहां भी अनंत सिंह गए हैं क्रिमिनलों का अड्डा बनाए हैं। प्रमोद सिंह ने कहा कि जैसी करनी वैसी भरनी। सबसे बड़ी बात है जिस व्यक्ति के पास अनंत सिंह आए मदद करने के लिए पहले उनको इस मामले को जानना चाहिए था।
प्रमोद सिंह ने बताया क्या है पूरा मामला
सोनू-मोनू के पिता ने उस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ए टू जेड प्लस खुटहा में एक चिमनी भट्टा है, उस चिमनी भट्टा का सर्वेसर्वा मुकेश सिंह ही रखे गए थे उन्हें 12 हजार रुपए तनख्वाह मिलता था। वो वहां मुंशी के रुप में काम करते थे। मंटू सिंह चिमनी भट्टा के मालिक हुए और हम सब मिलकर काम करते थे। 70 प्रतिशत मेरा और 30 प्रतिशत उनका था। मुंशी के रुप में मुकेश को रखा गया। जब पैसा का लेन-देन मेरा बड़ा बेटा सोनू देखने लगा तब हिसाब में बहुत गड़बड़ी पाया गया। लगभग 22 लाख रुपए का हिसाब गड़बड़ी पाया गया। जब बता गया तो मुंशी मुकेश जिसके द्वारा सब कुछ लिखा गया है तो उनसे इस पैसे का हिसाब मांगा जाता है। तो इसमें किस प्रकार की रंगदारी मांगी जाती है। उनसे बकाया पैसा नहीं माना जा सकता है क्या?
विधायक जी की राजनीति खत्म हो चुकी है
सोनू-मोनू के पिता ने कहा कि मुकेश के घर पर ताला लगाने का आरोप गलत है, विधायक जी ने मनगढ़ंत कहानी बनाए हुए हैं। उनकी राजनीति अब समाप्त होने जा रही है। आज नहीं तो कल उनकी राजनीति समाप्त हो जाएगी। जो उनके अपने आदमी थे बिछड़ गए, वो चोरों और उचक्कों की जमात बनाए हुए हैं। उन्होंने अनंत सिंह की बातों को गलत बताते हुए कहा कि उनकी मानसिकता हमेशा अपराधिक की रही है। कभी विद्यालय तो गए नहीं हैं, ज्ञान तो मिला नहीं है..तो समाज सेवा जनता भगवान है वो तो जनता भगवान है और वो क्या किए हैं ये तो भगवान जानते हैं।
अनंत सिंह जैसा साजिशकर्ता पूरी दुनिया में नहीं
सोनू-मोनू के पिता ने कहा कि जब अनंत सिंह जेल से निकल रहे थे तब विधायक जी से हमने बात की थी। विधायक से मेरे अच्छे संबंध थे। लेकिन उनके मन में बैर हैं। कभी वो यह नहीं देखते हैं। उनके जैसा साजिशकर्ता पूरी दुनिया में कोई नहीं है। उन्होंने गोलीबारी की घटना को लेकर कहा कि मेरी धर्मपत्नी मुखिया उर्मिला सिंह ने मुझे बताया कि अनंत सिंह ने गोली चलवाई थी। अनंत सिंह की गाड़ी लगी तो हमें लगा कि मिलने आए हैं। पत्नी स्वागत करने गई वो कितनी बार आए हैं, लेकिन वो गोलीबारी करने लगे। उन्होंने कहा कि वो सब चोरों की जमात बना रखे हैं।
सोनू मोनू के पिता का ऐलान,अनंत सिंह के पास हिजड़ों की जमात,कफन बांध लिया..खूब गरजे..#Sonu_Monu #MokamaFiringNews #AnantSingh #BiharNews pic.twitter.com/8XOvS0axXz
— News4Nation (@news4nations) January 23, 2025
इनके ऊपर दर्ज हुआ FIR
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में उनका विरोध किए थे इसलिए वो गोलीबारी करवाए हैं। प्रमोद सिंह ने कहा कि हमने FIR दी है। उन्होंने अनंत सिंह को चुनौती देते हुए कहा, 'मरते दम तक हम आपसे लड़ेंगे। पूर्व विधायक द्वारा गोली चलाई गई है। FIR में उनका नाम है। इसके अलावा टिटू धमाका, कन्हैया कुमार, रौशन कुमार का नाम है। इन्होंने चोरों की जमात बना ली है। इनके साथ अच्छे लोगों की मंडली नहीं बैठती है। उन्होंने कहा कि ये मेरे परिवार की कभी भी हत्या करवा सकते हैं। पहले भी हमने डीजीपी और गृह सचिव को निवेदन दिया है।
सोनू-मोनू के पिता ने अनंत सिंह को दी चेतावनी
उन्होंने कहा कि अनंत सिंह पढ़े लिखे नहीं है, जो आता है बोल देते हैं। सोनू-मोनू के पिता ने अनंत सिंह को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो हमसे लड़िए, हम आपसे लड़ेंगे। सच्चाई से लड़ेंगे। मोकामा में जो आतंक का माहौल पैदा किए हैं उस आतंक के खिलाफ प्रमोद कुमार अधिवक्ता अकेले लड़ेगा। जिस मुकेश सिंह के लिए उन्होंने गोली चलवाया उनको ये पता नहीं है कि पढ़े लिखे लोगों से वो टकरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो पहले ही स्थानीय थानाध्यक्ष को 14.07.2024 को उसके खिलाफ आवेदन दिया था और कहा था कि हिसाब मांगने पर वो आत्महत्या की धमकी देते हैं। उन्होंने कहा कि अनंत सिंह को पता लगाना चाहिए था वो हिजड़ों की जमात बनाए हुए हैं।