Bihar dowry murder - पति के अवैध संबंध और दहेज की भंवर में डूबी विवाहिता, तीन दिन बाद गंगा नदी से परिजनों ने खोजा शव

bihar dowry murder - दहेज की मांग और अवैध संबंधों का विरोध करने पर विवाहिता की हत्या कर गंगा नदी में फेंक दिया। तीन दिन बाद शव बरामद किया गया।

 Bihar dowry murder - पति के अवैध संबंध और दहेज की भंवर में डूबी विवाहिता, तीन दिन बाद गंगा नदी से परिजनों ने खोजा शव

Vaishali : राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद गांव में दहेज़ लोभियों के द्वारा महिला की हत्या कर शव गायब कर दिया था। अब उसके घर वालों ने जमींदारी घाट पीपा पुल से करीब आठ किलोमीटर पूरब गंगा नदी से महिला का शव बरामद किया। इसकी जानकारी राघोपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार को दी। 

घटना की जानकारी मिलते ही राघोपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उसके बाद स्वजन शव लेकर गांव चले गए। मृतक महिला रुस्तमपुर निवासी लालबाबू राय के पुत्री पुनी कुमारी बताई गई। स्वजन का रोते-रोते बुरा हाल है। 

महिला के पिता ने आरोप लगाया कि उसका दामाद दिल्ली में किराना दुकान चलाता है। वहीं किसी दूसरे लड़की से उसका अफेयर था। ‌ हमारी बेटी के द्वारा विरोध करने पर मारपीट करने के बाद होली के करीब तीन दिन पहले रामपुर श्यामचंद गांव पहुंचा दिया। उसके बाद बीते रविवार को गला दबाकर हत्या कर शव को गंगा नदी में फेंक दिया। 

 जानकारी के अनुसार रामपुर श्यामचंद गांव में दहेज लोभियों ने दहेज के लिए महिला की हत्या करके शव को गंगा नदी में फेंक दिया था। घटना की जानकारी मिलते ही महिला के घर वालों ने रामपुर श्याम चंद्र गांव पहुंचकर शव की खोजबीन के बाद महिला के पति समेत सात नामजद के विरुद्ध हत्या करने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई।  महिला के घर वालों ने तीन दिनों तक काफी खोजबीन के बाद गंगा नदी से महिला का खोज लिया। 

पांच साल पहले की थी शादी

रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर नव निवासी स्वर्गीय सियाराम राय के पुत्र लाल बहादुर राय ने बताया कि अपनी पुत्री पुनी कुमारी की शादी करी 5 साल पहले रामपुर श्यामचंद निवासी धर्मनाथ राय उर्फ चुल्हाई राय के पुत्र अविनाश कुमार के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार किया था। शादी के समय दहेज के रूप में दो लाख रुपए,जेवर अन्य सामान दिया था। यह रिश्ता कुछ ही बरसों तक चला, फिर हमारी लड़की को ससुराल वालों ने तंग करना शुरू कर दिया। लड़की के साथ मारपीट एवं हमेशा प्रताड़ित ससुराल के लोग करता था। उसे बोलना था कि मुझे बिजनेस करना है इसलिए अपने पिता से छह लाख रुपए मांग करने लगा। 

बिजनेस के लिए मांगे छह लाख रुपए

हमारी बेटी लगातार ससुराल वालों की प्रातारणा सहती थी। जब उसे बर्दाश्त नहीं हुआ तो वह एक बार बोली की पापा हमसे छह लाख रुपए की मांग करता है। क्या करें हमारे साथ ससुराल वाले हमेशा मारपीट करते रहता है। उन्होंने बताया कि बीते रविवार को दहेज लोभियों ने हमारी बेटी को गला दबाकर हत्या कर शव को गायब कर दिया। 

इसकी सूचना हमें बीते सोमवार की सुबह 7:00 मिला कि आपकी लड़की को अविनाश कुमार राय पिता धर्मनाथ राय, शिवनाथ राय पिता धर्म देव राय उर्फ चुल्हाई राय,सती कुमारी, सुग्गा कुमारी, दयानंद राय पिता स्वर्गीय बिंदा राय, भुल्लू राय पिता दयानंद राय सभी रामपुर श्यामचंद निवासी सभी मिलकर मेरी बेटी को गलत दबाकर हत्या कर शव को गायब कर दिया। महिला एक पुत्र एवं एक पुत्री है। ‌ पुत्र कृष कुमार करीब 3 वर्ष का एवं पुत्री आराध्या कुमारी 1 वर्ष की बताई गई है। 

राघोपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि महिला का शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुरे मामले की जांच पड़ताल के बाद आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट - रिषभ कुमार


Editor's Picks