बाइक चोर गिरोह का खुलासा, चोरी की 6 मोटरसाइकिलों के साथ दो गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों के पास से जिन छह मोटरसाइकिलों को बरामद किया है, उनके रजिस्ट्रेशन नंबर हैं— BR01 DL0685, BR01 EY5813, BR01 EM0293, BR01 EM2564, BR01 FY9283 और JH12 P6943 है

Bike thief gang- फोटो : news4nation

Bihar News :  राजधानी पटना में बाइक चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ कोतवाली थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे और निशानदेही पर चोरी की 6 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।


पुलिस के अनुसार, 9 सितंबर 2026 को कोतवाली थाना कांड संख्या 618/26, दिनांक 20 अगस्त 2026 के अनुसंधान के दौरान सूचना मिली थी कि चोरी की मोटरसाइकिलों से जुड़े कुछ आरोपी इलाके में फिर से बाइक चोरी करने के लिए रेकी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।


टीम में पुलिस अवर निरीक्षक अनुराधा कुमारी, चंदन राज, मनीष कुमार-01 और सहायक अवर निरीक्षक अरविंद कुमार निराला को शामिल किया गया। पुलिस टीम ने मानवीय और तकनीकी सहायता के आधार पर छापेमारी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीरज कुमार (20 वर्ष), निवासी कमला नेहरू नगर, कोतवाली थाना क्षेत्र और अक्षय प्रकाश (25 वर्ष), निवासी न्यू बिग्रहपुर, जक्कनपुर थाना क्षेत्र के रूप में हुई है।


इन नंबरों की बाइक बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से जिन छह मोटरसाइकिलों को बरामद किया है, उनके रजिस्ट्रेशन नंबर हैं— BR01 DL0685, BR01 EY5813, BR01 EM0293, BR01 EM2564, BR01 FY9283 और JH12 P6943 है


पुलिस अब बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में दर्ज अन्य मामलों की भी जांच कर रही है। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी की बाइक के नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान के लिए पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अनिल की रिपोर्ट