Bihar court bomb threat:पटना के साथ खगड़िया, बेगूसराय सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, ई-मेल से आई धमकी से कोर्ट में मचा हड़कंप
पटना के साथ बेगूसाय सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है...
Bihar court bomb threat: राजधानी पटना में सोमवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब सिविल कोर्ट को एक अज्ञात ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस धमकी ने पूरे न्यायिक परिसर में हलचल और बेचैनी का माहौल पैदा कर दिया। हालांकि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया और एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई।
तो वहीं बेगूसराय के व्यवहार न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने पूरे न्यायालय परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी है।खगड़िया न्यायालय परिसर में बम की सूचना पर हड़कंप, जिला प्रशासन सक्रिय , रोको टोको अभियान के साथ जाँच शुरू
जानकारी के मुताबिक सुबह कोर्ट प्रशासन को एक संदिग्ध मेल मिला, जिसमें धमकी भरे लफ्ज़ लिखे थे। मेल मिलते ही पुलिस महकमा हरकत में आ गया और पूरे कोर्ट परिसर को अलर्ट मोड में डाल दिया गया। मुख्य प्रवेश द्वार पर तैनात पुलिसकर्मी अब हर आने-जाने वाले शख्स की बारीकी से जांच कर रहे हैं।
कोर्ट के मेन गेट पर सुरक्षा इतनी सख्त कर दी गई है कि मास्क और हेलमेट पहनकर आने वालों को तुरंत रोक दिया जा रहा है। पहले उनसे मास्क और हेलमेट उतरवाया जाता है, फिर पहचान की तस्दीक के बाद ही अंदर जाने की इजाजत दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि किसी भी तरह की लापरवाही बरतने का सवाल ही नहीं उठता।
पीरबहोर थानेदार ने बताया कि सुबह ई-मेल के जरिए धमकी मिलने की सूचना मिली थी। इसके बाद एहतियातन कोर्ट परिसर की तलाशी ली गई और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया। हालांकि शुरुआती जांच में अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु या बम जैसी चीज़ बरामद नहीं हुई है।
सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे कोर्ट परिसर को सेनेटाइज करते हुए चप्पे-चप्पे की जांच की। डॉग स्क्वॉड और तकनीकी टीम भी अलर्ट पर रखी गई है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके।
बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां ईमेल के जरिए सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर जांच शुरू कर दी गई है।बताया जा रहा है कि बेगूसराय सिविल कोर्ट को एक बार फिर ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी जिला जज के सरकारी ईमेल आईडी पर भेजी गई है। धमकी भरा ईमेल मिलते ही कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया।जिला जज द्वारा तुरंत इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों और कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जो जहां काम कर रहे थे, वे अपना काम छोड़कर बाहर निकल गए।मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल कोर्ट परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और पूरे इलाके की सघन जांच की जा रही है। इसके साथ ही डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया है, ताकि किसी भी संभावित खतरे की जांच की जा सके।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमकी भरा ईमेल किसने और कहां से भेजा है।फिलहाल जांच जारी है और सुरक्षा के मद्देनजर सिविल कोर्ट परिसर में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।
फिलहाल पुलिस उस ई-मेल के स्रोत की तहकीकात में जुटी है। साइबर टीम भी सक्रिय हो गई है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि धमकी के पीछे कौन है और उसका असली मकसद क्या था।
रिपोर्ट- अजय शास्त्री