रंगों से पहले पुलिसवाले की रंगरेलियां, बक्सर में दारोगा का VIDEO वायरल, महकमे में हड़कंप
Bihar Police: बिहार में होली की दस्तक से पहले ही पुलिस महकमे में रंग नहीं, बल्कि रंगीन वीडियो ने सनसनी फैला दी है। ...
Bihar Police: बिहार में होली की दस्तक से पहले ही पुलिस महकमे में रंग नहीं, बल्कि रंगीन वीडियो ने सनसनी फैला दी है। बक्सर के बगेन गोला थाना में पदस्थापित एक दारोगा का कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। वीडियो में साहब वर्दी में तो नहीं हैं, लेकिन अंदाज़ ऐसा कि सवालों की बौछार शुरू हो गई है।
वायरल क्लिप में दारोगा साहब एक निजी महफिल में डीजे की धुन पर एक महिला डांसर के साथ क़रीबी लम्हों में नजर आ रहे हैं। ठुमकों और तालियों के बीच उनकी मौजूदगी ने सोशल मीडिया की अदालत को सक्रिय कर दिया है। हालांकि यह साफ नहीं है कि यह कार्यक्रम कब और कहां का है, मगर पहचान पुलिस पदाधिकारी के रूप में बताई जा रही है और बस, यहीं से बखेड़ा खड़ा हो गया। वीडियो में डांसर को दारोगा जी कभी गोद में बैठाते दिख रहे हैं तो कभी बोसा (चुम्मा) लेते....
जब जिला प्रशासन होली पर अमन-चैन की अपील में मशगूल है, तब महकमे के एक जिम्मेदार अफसर का ऐसा वीडियो वायरल होना विभाग के लिए असहज मंजर पैदा कर रहा है। लोग तंज कस रहे हैं “कानून के रखवाले अगर खुद महफिल में मदहोश नजर आएं, तो नसीहत कौन देगा?” हालांकि हकीकत क्या है, यह जांच के बाद ही साफ होगा।
मामले को गंभीरता से लेते हुए शुभम आर्य, पुलिस अधीक्षक बक्सर, ने जांच के आदेश दे दिए हैं। उनका कहना है कि वीडियो की सत्यता, समय, स्थान और परिस्थितियों की बारीकी से तफ्तीश कराई जा रही है। संबंधित अधिकारियों को तथ्यात्मक रिपोर्ट जल्द सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। अगर जांच में आचरण सेवा नियमों के खिलाफ पाया गया, तो विभागीय कार्रवाई तय मानी जा रही है।
फिलहाल, जांच जारी है और होली से पहले यह ‘रंगीन’ प्रकरण जिले में चर्चा-ए-आम बना हुआ है।
संदीप वर्मा की रिपोर्ट