Bihar Crime: 90 रुपये के चाकू से पांच कत्ल, सट्टेबाजी के कर्ज में डूबे शख्स ने गर्भवती बीवी और तीन बेटियों को रेत डाला

Bihar Crime: बिहार के रहने वाले एक शख्स ने अपने ही घर को कत्लगाह बना दिया।...

90 रुपये के चाकू से पांच कत्ल- फोटो : social Media

Bihar Crime: बिहार का रहने वाला मुनचुन सिरसपुर के चंदन पार्क में किराए के कमरे में रहता था और आजादपुर मंडी में सब्जी बेचता था। राजधानी दहल उठी जब उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में एक शख्स ने अपने ही घर को कत्लगाह बना दिया। आरोपी मुनचुन केवट ने सट्टेबाजी के कर्ज और वसूली के दबाव में अपनी गर्भवती पत्नी और तीन मासूम बेटियों की गर्दन काटकर मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस की पूछताछ में जो खुलासे हुए, वे सिहरन पैदा कर देने वाले हैं। मूल रूप से बिहार का रहने वाला मुनचुन सिरसपुर के चंदन पार्क में किराए के कमरे में रहता था और आजादपुर मंडी में सब्जी बेचता था। लेकिन वह ऑनलाइन-ऑफलाइन क्रिकेट और अन्य खेलों पर सट्टेबाजी की लत में बुरी तरह फंस चुका था। भारी घाटे के बाद वह कर्ज के दलदल में डूब गया।

जांच के मुताबिक, उसने ससुराल से दो लाख रुपये उधार लिए। 60 हजार एक कर्जदाता मिथिलेश को लौटाए, 40 हजार एक सप्लायर को दिए, लेकिन बाकी एक लाख फिर जुए में हार गया। 23 फरवरी को कथित तौर पर कर्जदाता का फोन आया, जिसमें पैसे न देने पर पत्नी को अपने पास रखने और बच्चों से काम करवाने जैसी धमकी दी गई। यही कॉल उसके अंदर की हैवानियत को हवा दे गया।

आरोपी 90 रुपये में फल-सब्जी काटने वाला चाकू खरीदकर लाया और वारदात की साजिश रच डाली। रात भर जागने के बाद सुबह करीब 4 बजे उसने पत्नी पर हमला किया। शोर सुनकर जागी बेटियों को भी नहीं बख्शा। पत्नी दो महीने की गर्भवती थी इस गलाकाट कांड में कुल पांच जिंदगियां खत्म हो गईं।

वारदात के बाद वह ट्रेन से भाग निकला और राजस्थान के किशनगढ़ स्टेशन पर उतरकर छिपता रहा। इधर दिल्ली पुलिस ने 800 सीसीटीवी खंगालते हुए 72 घंटे में उसे दबोच लिया।इस सनसनीखेज हत्याकांड ने सट्टेबाजी की लत, आर्थिक तंगी और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक फोन कॉल ने पूरे परिवार की दुनिया उजाड़ दी और अब आरोपी सलाखों के पीछे है।