अवैध नशीले इंजेक्शन तस्करी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ो का नशीला इंजेक्शन किया बरामद, 3 गिरफ्तार

Patna : पटना पुलिस ने राजधानी पटना चल रहे नशीला इंजेक्शन के कारोबार का खुलासा किया है। पुलिस ने करोड़ो के नशीला इंजेक्शन बरामद किया है। मामले में तीन को गिरफ्तार किया है...

Patna : पुलिस द्वारा अवैध नशीले पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार सफल छापेमारी कर भारी मात्रा में नशीला इंजेक्शन, प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है। वहीं इस मामले को एक को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज 20 अप्रैल को गुफ्त सूचना के आधार पर चित्रगुप्तनगर, मुसल्लहपुर, कंकड़बाग एवं गोपालपुर थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर नशीले इंजेक्शन एवं अन्य प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार का सफल उद्भेदन किया गया।

बताया गया कि बीते रविवार 19 अप्रैल को चित्रगुप्तनगर थानांतर्गत मोटरसाइकिल से अवैध नशीले इंजेक्शन ले जाने की सूचना प्राप्त होने के मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना के पर्यवेक्षण में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा छापेमारी के क्रम में 01 अभियुक्त अरनव कुमार को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर कंकड़बाग थाना क्षेत्र स्थित गोदाम में छापेमारी कर 31,250 नशीले इंजेक्शन, 5,760 प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप एवं 35 Snake Venom Antiserum बरामद किए गए। साथ ही 01 स्कूटी, 02 मोटरसाइकिल, 01 कार एवं 02 मोबाइल फोन जब्त किए गए।

पूर्व में पूर्वी क्षेत्र से उक्त मामले में गिरफ्तार अभियुक्त मंटू कुमार से पूछताछ के आधार पर मुसल्लहपुर थाना क्षेत्र के अभियुक्त छोटू कुमार को 2,000 एम्पुल प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके निशानदेही पर गोपालपुर थाना क्षेत्र स्थित गोदाम से 33,800 एम्पुल प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए गए तथा गोदाम के मालिक को भी गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्रवाई में कुल 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 67,050 एम्पुल प्रतिबंधित इंजेक्शन, 5,760 पिस कफ सिरप बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1.25 करोड़ है।


प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ है कि गिरफ्तार अभियुक्त अवैध भंडारण, परिवहन एवं सप्लाई नेटवर्क से जुड़े हैं। अन्य संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु कार्रवाई जारी है।

पटना से अनिल की रिपोर्ट