कुख्यात राहुल दुबे गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक अपराधी गोली लगने से घायल
झारखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एकबार फिर कुख्यात राहुल दुबे गैंग और पुलिस के बीच एकबार फिर मुठभेड़ हुई है। दो दिनों के अंतराल में यह दूसरी बार मुठभेड़ हुई है....
N4N Desk : झारखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एकबार फिर कुख्यात राहुल दुबे गैंग और पुलिस के बीच एकबार फिर मुठभेड़ हुई है। झारखंड के चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र में बुधवारको पुलिस और कुख्यात राहुल दुबे गैंग के सदस्यों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें गोली लगने से गैंग का एक अपराधी घायल हो गया। घटना की पुष्टि चतरा एसपी अनिमेष नैथानी ने की है, हालांकि घायल अपराधी की पहचान और मुठभेड़ से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आ सकी है।
गुप्त सूचना पर छापामारी के दौरान हुई गोलीबारी, मामले की जांच में जुटी पुलिस
जानकारी के अनुसार, राहुल दुबे गैंग के कुछ सदस्य टंडवा थाना क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। इसी गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में छापामारी अभियान चलाया और इसी दौरान अपराधियों व पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें गैंग का एक सदस्य घायल हुआ। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और जल्द ही कार्रवाई से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा किए जाने की संभावना है।
सोमवार को हजारीबाग के कटकमसांडी में भी हुई थी मुठभेड़, दो अपराधी हुए थे घायल
इससे पहले सोमवार, 23 नवंबर 2026 को हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत डांटोखुर्द के पास रेबर गांव स्थित चरेवा टांड में भी पुलिस और राहुल दुबे गैंग के सदस्यों के बीच मुठभेड़ हुई थी। उस कार्रवाई में पदमा (हजारीबाग) निवासी बिल्टू साव के पुत्र दीप नारायण भगत और नगवां थाना क्षेत्र (चतरा) निवासी द्वारिका रविदास के पुत्र राहुल कुमार रॉकी घायल हुए थे, जिन्हें पुलिस हिरासत में लेकर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया था।
दो दिनों के अंतराल में हुई मुठभेड़ों के बाद बढ़ाई गई सतर्कता
हजारीबाग के कटकमसांडी में हुई मुठभेड़ के बाद बुधवार को चतरा के टंडवा में यह दूसरी घटना सामने आई है। सुरक्षा बलों व पुलिस की ओर से संबंधित क्षेत्रों में निगरानी और जांच की प्रक्रिया जारी है।
विस्तृत जानकारी व आगे की कार्रवाई पर टिकी निगाहें
टंडवा मुठभेड़ में घायल अपराधी की पहचान, गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश और पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस स्तर पर जांच आगे बढ़ रही है। आधिकारिक स्तर पर और विवरण सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।