Bihar Crime: छेड़खानी विवाद में खूनी संघर्ष, भाला से वार कर बुजुर्ग की हत्या, आधा दर्जन लोग घायल, गांव में दहशत

Bihar Crime: छेड़खानी से जुड़े विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जहां खूनी झड़प में एक बुजुर्ग की भाला से गोदकर हत्या कर दी गई...

छेड़खानी विवाद में हिंसा- फोटो : reporter

Bihar Crime: छेड़खानी से जुड़े विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जहां खूनी झड़प में एक बुजुर्ग की भाला से गोदकर हत्या कर दी गई। गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्यारेपुर गांव में छेड़खानी से जुड़े विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जहां खूनी झड़प में एक बुजुर्ग की भाला से गोदकर हत्या कर दी गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, गांव में पहले से चल रहे किसी विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इसी दौरान भाला जैसे घातक हथियार का इस्तेमाल किया गया, जिससे एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना में कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत सदर अस्पातल में भर्ती कराया गया है। घायलों का इलाज जारी है और कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने अब तक चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

पुलिस के अनुसार अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विवाद की असली वजह क्या थी, लेकिन प्रारंभिक जांच में छेड़खानी को लेकर तनाव की बात सामने आ रही है। घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति को रोका जा सके। फिलहाल पूरे मामले पर प्रशासन की नजर बनी हुई है और जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।

रिपोर्ट- नमोनारायण मिश्रा