Crime News:हिडन कैमरे की साज़िश में फंसे प्रेमी-प्रेमिका, एडल्ट साइट पर लीक हुआ वो वाला वीडियो

Crime News: प्रेमी-प्रेमिका होटल में दाखिल होते हीं निजी लम्हों में खो जाते हैं। एक हिडन कैमरा उनकी हर हरकत कैद कर रहा था। यह फुटेज बाद में बिना कंसेंट के एक एडल्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई।....

हिडन कैमरे की साज़िश में फंसे प्रेमी-प्रेमिका- फोटो : X

Crime News:एक शख़्स उस वक़्त सन्न रह गया, जब स्क्रीन पर उसे अपना ही चेहरा दिखा बिना इजाज़त, बिना रज़ामंदी। यह सनसनीख़ेज़ वाक़या हांगकांग के एरिक के साथ पेश आया, जिसने प्राइवेसी की हिफ़ाज़त पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। साल 2023 में एरिक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ चीन गया था। सफ़र के दौरान दोनों एक होटल में ठहरे, जहां उन्हें अंदाज़ा तक नहीं था कि कमरे की चारदीवारी के भीतर नज़रें गड़ी हुई हैं।

वीडियो फुटेज में एरिक और उसकी गर्लफ्रेंड कमरे में दाख़िल होते दिखते हैं, बैग रखते हैं और निजी लम्हों में खो जाते हैं। मगर पर्दे के पीछे एक हिडन कैमरा उनकी हर हरकत कैद कर रहा था। यह फुटेज बाद में बिना कंसेंट के एक एडल्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई। नतीजा हज़ारों यूज़र्स ने वह वीडियो देख डाली, और एक कपल की ज़िंदगी उछलकर सार्वजनिक तमाशा बन गई। एडल्ट कंटेंट सर्च करते वक़्त एरिक की नज़र जब उस वीडियो पर पड़ी, तो उसके होश उड़ गए। पहली बार खुद को देखकर उसे यक़ीन नहीं हुआ। जब उसने गर्लफ्रेंड को बताया, तो उसे लगा कि यह कोई मज़ाक है। लेकिन वीडियो देखने के बाद वह दहशत में आ गई यह ख़ौफ़ सताने लगा कि दोस्त, घरवाले, रिश्तेदार और सहकर्मी शायद पहले ही यह फुटेज देख चुके हों। इस सदमे ने रिश्ते में भी दरार डाल दी; दोनों ने कई हफ्तों तक बात तक नहीं की।

वीडियो सामने आने के बाद से कपल की दिनचर्या बदल गई। बाहर निकलते वक़्त पहचान छुपाने के लिए हैट, निगाहें झुकी हुईं, और होटलों से भरसक दूरी यह सब उनकी मजबूरी बन गया। एरिक का कहना है कि इस भयावह अनुभव ने स्पाई-कैम पोर्नोग्राफ़ी को लेकर उसकी सोच पलट दी। उसने ऐसे कंटेंट से तौबा कर ली है और उन वेबसाइट्स पर जाना बंद कर दिया है बस एक बार यह देखने गया था कि वीडियो हटाया गया या नहीं।

 चीन में स्पाईकैम पोर्न का धंधा एक दशक से ज़्यादा पुराना बताया जाता है, जबकि पोर्न कंटेंट बनाना और शेयर करना क़ानूनन जुर्म है। अक्सर होटलों में गुप्त कैमरों से रिकॉर्डिंग कर यह गोरखधंधा चलाया जाता है जहां निजता की क़ीमत, सनसनी की भूख में चुकाई जाती है।