Bihar Police: पुलिस की बड़ी उपलब्धि, टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल पवन यादव गिरफ्तार

Bihar Police: पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल पंद्रह हज़ार के इनामी पवन यादव को गिरफ्तार किया है।

टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल पवन यादव गिरफ्तार- फोटो : reporter

Bihar Police: कटिहार पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल पंद्रह हज़ार के इनामी पवन यादव को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 8 जून 2025 को हुई है।

पवन यादव पर 9 जनवरी 2025 को धनंजय यादव को गोली मारकर घायल करने का आरोप था।पुलिस ने इसी मामले में पवन यादव को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने पवन यादव को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है, जिससे कटिहार जिले में कानून व्यवस्था को बनाए रखने में मदद मिलेगी।

गिरफ्तारी के दौरान, पुलिस ने पवन यादव के पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है इसके अतिरिक्त, पवन यादव पर कई अन्य संगीन मामले भी दर्ज हैं।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह