Bihar Crime: होटल में रेड, देखते हीं भगने लगीं युवतियां, गंदा काम करते 12 हिरासत में! अनैतिक गतिविधियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा
Bihar Crime:कुछ होटलों में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें पुलिस तक पहुंच रही थीं। पर्याप्त जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से होटल में छापेमारी की। ...
Bihar Crime:कुछ होटलों में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें पुलिस तक पहुंच रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने गोपनीय स्तर पर निगरानी शुरू की और पर्याप्त जानकारी जुटाने के बाद योजनाबद्ध तरीके से होटल में छापेमारी की। खगड़िया शहर में कथित अनैतिक गतिविधियों की शिकायतों के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टाउन थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में छापेमारी कर हड़कंप मचा दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान करीब 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही होटल के मालिक, संचालक और मैनेजर को भी पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। पूरे घटनाक्रम के बाद शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
जानकारी के अनुसार थाना रोड स्थित कुछ होटलों में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें पुलिस तक पहुंच रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने गोपनीय स्तर पर निगरानी शुरू की और पर्याप्त जानकारी जुटाने के बाद योजनाबद्ध तरीके से दयाल वैष्णवी होटल में छापेमारी की। पुलिस टीम के अचानक पहुंचते ही होटल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल के विभिन्न कमरों की तलाशी ली। इस दौरान कई पुरुष और महिलाओं को वहां मौजूद पाया गया, जिसके बाद सभी को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर थाने लाया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि होटल में मौजूद लोगों की गतिविधियां क्या थीं और क्या किसी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि संचालित की जा रही थी।
सदर डीएसपी मुकुल कुमार रंजन ने बताया कि पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास कायम रखने तथा प्राप्त शिकायतों के सत्यापन के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि थाना रोड इलाके के कुछ होटलों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद पुलिस ने यह विशेष अभियान चलाया।
डीएसपी के अनुसार हिरासत में लिए गए सभी लोगों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। उनके बयान, होटल में आने के कारण और आपसी संबंधों की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी के खिलाफ अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की गहन पड़ताल की जा रही है।
हाल ही में महेशखूंट क्षेत्र में एक निजी क्लीनिक पर हुई पुलिस कार्रवाई के दौरान भी कथित तौर पर संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े आरोप सामने आए थे। ऐसे में ताजा छापेमारी के बाद जिले के अन्य संदिग्ध ठिकाने भी पुलिस की निगरानी में आ गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी जारी है। यदि इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति, होटल या नेटवर्क की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है और जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है।