लखीसराय में STF का बड़ा ऑपरेशन, तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार, अवैध हथियार और कारतूस बरामद

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कबैया थाना क्षेत्र के किऊल बस्ती के आसपास अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर STF और डीआईयू टीम ने संयुक्त छापेमारी की।

Lakhisarai STF Arrested Arms Smugglers- फोटो : news4nation

Bihar News : लखीसराय में अवैध हथियारों के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और लखीसराय पुलिस की डीआईयू टीम ने संयुक्त कार्रवाई में तीन कथित हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगालने में जुटी है।


पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कबैया थाना क्षेत्र के किऊल बस्ती के आसपास अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर STF और डीआईयू टीम ने संयुक्त छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने दुर्गी मंडल नामक कथित हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया। पूछताछ और तकनीकी इनपुट के आधार पर जिले के अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई की गई, जहां से दो और संदिग्धों को दबोच लिया गया।


पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

लखीसराय की पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने बताया कि संयुक्त अभियान में तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है तथा उनके पास से अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा प्रेस वार्ता के माध्यम से किया जाएगा।


एसपी ने कहा कि जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि हथियारों की सप्लाई कहां से हो रही थी, इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और नेटवर्क किन जिलों तक फैला हुआ है।


कमलेश की रिपोर्ट