Bihar train cancelled: पुनपुन में उफान से रेल परिचालन प्रभावित, गया-पटना की MEMU ट्रेनें रद्द

Bihar train cancelled: पुनपुन नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण 6 सितंबर को गया-पटना रूट की कई मेमू ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। वहीं कोसी सुपर एक्सप्रेस को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा।

Bihar train cancelled

Bihar train cancelled: पुनपुन नदी में जलस्तर बढ़ने का असर अब रेलवे परिचालन पर भी दिखाई देने लगा है। पुनपुन और परसा बाजार स्टेशन के बीच डाउन लाइन स्थित पुल संख्या-21 पर पानी का स्तर बढ़ जाने के कारण 6 सितंबर 2026 को कई पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा कोसी सुपर एक्सप्रेस का मार्ग भी अस्थायी रूप से बदल दिया गया है।


रेलवे अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गया-पटना और पटना-गया रूट पर चलने वाली कई मेमू ट्रेनों का परिचालन एक दिन के लिए रद्द किया गया है।


6 सितंबर को रद्द रहने वाली ट्रेनें

63242 गया–पटना मेमू पैसेंजर

63244 गया–पटना मेमू पैसेंजर

63245 पटना–गया मेमू पैसेंजर

63247 पटना–गया मेमू पैसेंजर

63248 गया–पटना मेमू पैसेंजर

63250 गया–पटना मेमू पैसेंजर

63251 पटना–गया मेमू पैसेंजर

63253 पटना–गया मेमू पैसेंजर

63256 गया–पटना मेमू पैसेंजर

63274 पटना–राजगीर मेमू फास्ट पैसेंजर

कोसी सुपर एक्सप्रेस बदले हुए मार्ग से चलेगी

रेलवे ने जानकारी दी है कि 6 सितंबर 2026 को पूर्णिया कोर्ट से चलने वाली ट्रेन संख्या 18625 पूर्णिया कोर्ट–हटिया कोसी सुपर एक्सप्रेस तथा हटिया से चलने वाली 18626 हटिया–पूर्णिया कोर्ट कोसी सुपर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। ये दोनों ट्रेनें बख्तियारपुर लिंक केबिन, राजगीर, तिलैया, पैमार और बंधुआ होकर अपने गंतव्य तक जाएंगी।


यात्रियों से सतर्क रहने की अपील


रेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है। पुनपुन नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है और स्थिति सामान्य होने के बाद ही नियमित परिचालन बहाल किया जाएगा।