Bihar Crime:महिला के साथ गंदा काम करते मिले फरार ASI का मिला शव, दो लाख का था इनाम, पुलिस महकमे में खलबली

Bihar Crime:बिहार के मधुबनी जिले में फायरिंग की सनसनीखेज वारदात के बाद से फरार चल रहे सहायक अवर निरीक्षक चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद होने से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। ...

महिला के साथ गंदा काम करते मिले फरार ASI का मिला शव- फोटो : X

Bihar Crime:बिहार के मधुबनी जिले में फायरिंग की सनसनीखेज वारदात के बाद से फरार चल रहे सहायक अवर निरीक्षक  चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद होने से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ में उनका शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। जिस पुलिस अधिकारी को पकडने के लिए कई जिलों की पुलिस लगातार अभियान चला रही थी, उसकी तलाश का अंत अब रहस्यमय परिस्थितियों में शव मिलने के साथ हुआ है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, चंद्रमोहन सिंह की गिरफ्तारी के लिए पिछले कई दिनों से लगातार छापेमारी की जा रही थी। उनकी तलाश में विशेष टीमों को लगाया गया था। बिहार के अलग-अलग जिलों के अलावा नेपाल में भी संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही थी। शुरुआती दौर में उनकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बाद में पुलिस प्रशासन ने इसे बढाकर दो लाख रुपये कर दिया था।

दरअसल, चंद्रमोहन सिंह उस समय चर्चा में आए थे, जब बलिराजगढ़ में ग्रामीणों के साथ उनका विवाद हुआ था। आरोप है कि वह एक युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए थे। स्थानीय लोगों ने जब इसका विरोध किया तो विवाद बढ गया। इसी दौरान एएसआई ने कथित तौर पर भीड पर गोलियां चला दीं। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

वारदात के बाद आरोपी एएसआई मौके से फरार हो गए थे। घटना में एक पुलिसकर्मी का नाम सामने आने के कारण प्रशासन पर उनकी गिरफ्तारी का दबाव लगातार बढ रहा था। उनकी तलाश के लिए दस विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया था। लगातार अभियान के बावजूद पुलिस को उनकी जानकारी नहीं मिल पा रही थी।

अब उनका शव मिलने के बाद पूरे मामले ने नया मोड ले लिया है। दरभंगा रेंज के डीआईजी मनोज तिवारी ने चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद होने की पुष्टि की है। हालांकि, उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मृत्यु के कारणों का पता लगाने में जुटी है। साथ ही घटनास्थल और आसपास के साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस इस मामले में आत्महत्या, हत्या अथवा अन्य संभावित परिस्थितियों को लेकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अनुसंधान के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।