Bihar Mysterious Death: बिहार में भाभी-देवर की रहस्यमयी मौत, इश्क का अंजाम बना मौत का मुकद्दर, गांव में सनसनी
Bihar Mysterious Death:बिहार से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां रिश्तों की लकीरें लांघते हुए एक भाभी और देवर की मोहब्बत ने जुर्म और मौत की शक्ल अख़्तियार कर ली।
Bihar Mysterious Death:बिहार से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां रिश्तों की लकीरें लांघते हुए एक भाभी और देवर की मोहब्बत ने जुर्म और मौत की शक्ल अख़्तियार कर ली। मोतिहारी के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के धनौजी गांव में भाभी-देवर ने कथित तौर पर “साथ जीने-साथ मरने” की कसमें पूरी करते हुए खुदकुशी कर ली। इस सनसनीखेज़ घटना के बाद पूरे इलाके में खौफ और हैरत का माहौल है।
पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान मधु कुमारी और मृतक की पहचान शत्रुघन कुमार के रूप में हुई है। मधु की शादी महज़ छह महीने पहले शत्रुघन के बड़े भाई से हुई थी। सूत्रों का कहना है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी भनक परिवार को भी थी, लेकिन बात इस हद तक पहुंच जाएगी किसी ने सोचा न था।
बताया जाता है कि पहले महिला ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या की। घटना की सूचना मिलते ही देवर शत्रुघन अपने होटल से घर पहुंचा। भाभी को मृत हालत में देखकर वह बदहवास हो गया। कुछ ही देर बाद वह वापस होटल लौटा और वहां भी फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। दो अलग-अलग जगहों पर हुई इन मौतों ने केस को और भी पेचीदा बना दिया है।
सूचना मिलते ही पकड़ीदयाल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सील कर जांच शुरू की। डीएसपी कुमार चंदन भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की तह तक पहुंचने के लिए एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।
गांव वालों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हैं कोई इसे इश्क़ का जुनून बता रहा है, तो कोई इसे पारिवारिक दबाव का नतीजा। पुलिस का कहना है कि हर एंगल से जांच की जा रही है मोबाइल कॉल डिटेल्स, मैसेज, पारिवारिक बयान और घटनाक्रम की टाइमलाइन खंगाली जा रही है।
फिलहाल, यह मामला एक प्रेम कहानी नहीं, बल्कि कानून की नज़र में दो संदिग्ध मौतों का केस है। सवाल यही है कि क्या यह महज़ खुदकुशी है या इसके पीछे कोई और राज़ दफन है? जवाब अब जांच के बाद ही सामने आएगा।
रिपोर्ट- हिमांशु कुमार